होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

'इस जालिम दुनिया में मुझे अकेला क्यों छोड़ा'…प्रेमी की मौत के 3 दिन बाद स्टेट्स लगा गर्लफ्रेंड ने किया सुसाइड

05:49 PM Jul 07, 2023 IST | Sanjay Raiswal

बाड़मेर। आपने मेरे साथ ऐसा क्यूं किया…आप ने कितने वादे किए थे… आप खुद ही मुझे बीच राह में इस जालिम दुनिया में अकेले छोड़कर चले गए… क्यूं आपने मेरे साथ धोखा किया… मेरे साथ रहने की मरने की कसम खाई तो अकेले ये कदम क्यूं उठाया। ये एक नई नवेली दुल्हन के आखिरी शब्द थे, जो उसने अपने सुसाइड नोट में लिखे। शादी के दिन प्रेमी की मौत होने पर नई दुल्हन (प्रेमिका) यह दुख बर्दास्त नहीं कर पाई। शादी के बाद पीहर आकर उसने भी कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बाड़मेर धोरीमन्ना इलाके के विश्नोईयों की ढाणी, शोभाला जैतमाल गांव की है।

जानकारी के अनुसार, 4 जुलाई को मृतक प्रेमी पुरखाराम (28) की प्रेमिका की शादी के दिन टांके में गिरकर मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पैर फिसल कर टांके में डूबने की रिपोर्ट दी थी। वहीं, मृतका नवविवाहिता अनिता (22) के पिता ने टांके में सुसाइड करने की रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि अनिता (22) पुत्री चुनाराम ने कुएं में पैर फिसलने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह 6 बजे अनिता पशुओं के बाड़े से बर्तन में दूध लेने के गई। कुछ देर तक घर पर वापस नहीं आने पर परिजनों ने ढूंढा, लेकिन वह पशुओं के बाड़े में नहीं मिली। परिजनों ने उसके पैर के निशान के आधार पर ढूंढते-ढूंढते कुएं के पास पहुंचे। कुएं में झांककर देखा तो अनिता का शव पानी में तैर रहा था। जानकारी मिलने पर धोरीमन्ना एएसआई लाखाराम मय पुलिस जाब्त मौके पर पहुंचा। शव को ग्रामीणों की मदद से कुएं से बाहर निकालकर धोरीमन्ना हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों की रिपोर्ट के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

धोरीमन्ना थानाधिकारी सुखराम विश्नोई ने बताया कि नवविवाहित युवती ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली है। मृतका ने मरने से पहले व्हाटसएप पर सैड स्टेट्स भी लगाया था। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। इसी के चलते सुसाइड किया है। जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

4 जुलाई को हुई थी महिला की शादी…

पुलिस ने बताया कि 4 जुलाई को अनिता की शादी आडेल गांव में हुई थी। 5 जुलाई की शाम को वापस पीहर आई थी। वहीं, शुक्रवार को सुबह जल्दी युवती ने कुएं में कूदकर सुसाइड कर लिया। जानकारी के मुताबिक दोनों प्रेमी-प्रेमिका एक ही गांव के हैं।

युवती ने मरने से पहले सोशल मीडिया पर लगाए 4 स्टेटस…

सुसाइड से पहले युवती ने सोशल मीडिया पर प्रेमी के साथ खुद का फोटो लगाया था। युवती ने इंग्लिश में लिखा- 'आपने मेरे साथ ऐसा क्यूं किया…आप ने कितने वादे किए थे… आप खुद ही मुझे बीच राह में इस जालिम दुनिया में अकेले छोड़कर चले गए… क्यूं आपने मेरे साथ धोखा किया… मेरे साथ रहने की मरने की कसम खाई तो अकेले ये कदम क्यूं उठाया।'

वहीं महिला ने दूसरे स्टेट्स पर लिखा कि 'आप हमेशा मेरी जान रहेंगे, मैंने आप के साथ मरना कबूल किया था तो आप ने अकेले ऐसा क्यूं किया। लेकिन कोई बात नहीं मेरी जान में अब आप के पास आ रही हूं, दो दिन लेट हो गया इस लिए सॉरी मेरी जान।'

वहीं महिला ने तीसरे स्टेट्स पर लिखा कि 'मैंने आपसे सच्चा प्यार किया है। मेरी जान इस लिए अब मुझे आपकी याद जीने नहीं दे रही है। आप ने एक बार भी मेरे बारे में नहीं सोचा, लेकिन गलती मेरी है हमेशा। मेरी आप से बात हो जाती है, लेकिन उस दिन नहीं हुई, इसलिए आप ने ऐसा किया।'

इस दुनिया में क्यूं अकेला छोड़ा मुझे...

वहीं महिला ने चौथे स्टेट्स पर लिखा कि 'इस दुनिया में अकेला क्यूं छोड़ा मुझे। आप मुझे छोड़ कर क्यों चले गए। मैं आप के बिना नहीं रह सकती। मैं भी आपके पास आना चाहती हूं।

युवती की शादी के दिन प्रेमी की टांके में डूबने से हुई थी मौत…

4 जुलाई को युवती अनिता की शादी हुई थी। इसी दिन युवती को ससुराल विदा किया था। उसी दिन प्रेमी पुरखाराम की गांव में ही टांके में डूबने से मौत हो गई थी। ऐसा बताया जा रहा है कि प्रेमी ने टांके में कूदकर सुसाइड किया था। पुलिस इसकी अभी तक अधिकारी पुष्टि नहीं कर रहे है। पुलिस को परिजनों ने रिपोर्ट टांके पर पानी भरने के दौरान पैर फिसलने की दी है। पुलिस अब दोनों मामलों की जांच कर रही है।

Next Article