For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

भागवत कथा सुनने आई महिला के साथ दरिंदगी, खेत में ले जाकर लूट ली अस्मत

12:03 PM Jun 01, 2023 IST | Sanjay Raiswal
भागवत कथा सुनने आई महिला के साथ दरिंदगी  खेत में ले जाकर लूट ली अस्मत

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। खेत में शौच करने के गई महिला के साथ आरोपी युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ मनियां थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि मनियां थाना क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि मंगलवार सुबह वह भागवत कथा सुनने के लिए गई थी। कथा सुनने के बाद वह अपने दोस्त के साथ बाइक से वापस घर लौट रही थी। रास्ते में पेट में दर्द होने पर वह हॉस्पिटल के पास खेतों में शौच के लिए चली गई।

(यह खबर भी पढ़ें:-महिला के पीछे पड़े देवर और जेठ, नरक बना दी जिंदगी, पति ने मोड़ा मुंह)

इस दौरान महिला का दोस्त बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप चला गया। उसके जाते ही बाइक पर आए आरोपी आरोपी शिव सिंह ने महिला को पकड़ लिया और उसके दुष्कर्म किया। पीड़िता का दोस्त जब वहां पहुंचा तो आरोपी शिव सिंह बाइक लेकर फरार हो गया।

(यह खबर भी पढ़ें:-युवती को पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर 3 साल तक किया देहशोषण)

पीड़िता ने अपने दोस्त के साथ आरोपी युवक के खिलाफ मनियां थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। मनियां थाना प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता मेडिकल कराया गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

.