For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

क्या MP में कमलनाथ को मिलेगा हनुमानजी का आशीर्वाद, कर्नाटक में जीत के बाद वीडियो हुआ वायरल

04:37 PM May 14, 2023 IST | Sanjay Raiswal
क्या mp में कमलनाथ को मिलेगा हनुमानजी का आशीर्वाद  कर्नाटक में जीत के बाद वीडियो हुआ वायरल

जयपुर। कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक दिन रहा। चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जबरदस्त जीत हासिल की है। कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों कांग्रेस 135 सीटें दर्ज की है। कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिल गया है। वहीं बीजेपी सत्ता से बाहर हो गई।

Advertisement

कर्नाटक में बीजेपी 70 सीटों तक भी नहीं पहुंच पाई। बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इस बार बजरंगबली का मुद्दा उठाया था और इसी मुद्दे के भरोसे वह वोट बटोरने की फिराक में थी। लेकिन बीजेपी का ये जादू चल नहीं पाया। वहीं कांग्रेस ने बीजेपी पर एक वीडियो जारी कर तंज कसा है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद एक वीडियो जारी किया है। कांग्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में आप देख सकते है हनुमानजी उड़ते हुए प्रभु श्रीराम के पास आते है और वो हाथ जोड़कर उन्हें प्रणाम करते है। इसके बाद हनुमान श्रीराम से कहते है, प्रभु आपके आशीर्वाद से कर्नाटक में सत्य की जीत हुई, अब क्या आज्ञा है प्रभु। इसके बाद भगवान श्रीराम कहते है, हे हनुमान अब मध्यप्रदेश की ओर प्रस्थान करो। अब तुम्हे भक्त कमलनाथ की विजय पताका लहरानी है। इसके बाद हनुमान जोर से जय श्रीराम कहता है और वहां से उड़ते हुए चला जाता है। वीडियो के आखिर में कमलनाथ हाथ जोड़ते हुए नजर आ रहे है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म के ट्वीटर पर इस वीडियो को शुभम महेश्वरी ने पोस्ट किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, क्या कर्नाटक के बाद मध्यप्रदेश में भी हनुमान जी कांग्रेस का बेड़ा पार करेंगे! अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस अपना जलवा बिखेर पाएगी।

.