For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

पत्नी की पहले की हत्या फिर पुलिस को फोन कर खुद भेजी लोकेशन,पुलिस को कहा, मार दिया पत्नी को

11:35 AM Oct 12, 2024 IST | Anand Kumar
पत्नी की पहले की हत्या फिर पुलिस को फोन कर खुद भेजी लोकेशन पुलिस को कहा  मार दिया पत्नी को

Wife Murder Case: राजस्थान के जोधपुर में एक ऐसा अनोखा मर्डर केस सामने आया जिसमें पहले पति ने अपनी ही पत्नी की गर्दन पर कैंची से वारकर उसको मौत के घाट उतार दिया और बाद में खुद आरोपी पति ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करके घटना के बारे में जानकारी देते हुए घटना स्थल की लोकेशन भी भेजी। यह मामला शहर के एयरपोर्ट थाना के नैनो मिक्स सिटी का है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति सूरज ने एक साल पहले तलाकशुदा रेखा से लव मैरिज की थी। मर्डर से पहले दोनों के बीच अनबन हुई थी, जिसके बाद सूरज ने पत्नी को मार दिया। वहीं इस मामले में रेखा के भाई ने हत्या का मामला दर्ज करवाया है। जिसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

Advertisement

एक बार पुलिस को भी नही हुआ था विश्वास

जब आरोपी पति द्वारा पुलिस कंट्रोल रू में फोन कर इसकी जानकारी दी गई तो पुलिस को एक बार तो विश्वास नही हुआ बाद में सूरज ने अपनी लोकेशन भी पुलिस को भेजजी थी। ऐसे में एयरपोर्ट पुलिस ने पहले एक जवान को मौके पर भेजा। मौके पर सूरज खून से सनी हुई कैंची लेकर बैठा हुआ था। इसकी सूचना के बाद एडीसीपी वीरेंद्र सिंह राठौड़, एसीपी और एयरपोर्ट थानाधिकारी हनुमान सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका के परिजनों को भी सूचना दी। जिसके बाद आकर मृतका के परिजनों ने आरोपी पति के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

यह है मर्डर का पूरा मामला

इस मर्डर के पीछे की कहानी की बात की जाए तो एयरपोर्ट थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मेड़ता हाल एयरफोर्स स्थित नैनो मैक्स सिटी निवासी सूरज और रेखा के बीच शादी के बाद से ही झगड़े चल रहे थे। सूरज डिलीवरी बॉय का काम करता है। रेखा ज्यादातर मोबाइल पर किसी से बात करती थी। इस पर सूरज उस पर शक करता रहता था। रोज के झगड़े से परेशान होकर रेखा ने कुड़ी में अलग से फ्लैट किराए पर ले लिया। वह अपने दोनों बेटों को फ्लैट पर छोड़कर सामान लेने एक्टिवा पर नैनो मैक्स सिटी पहुंची। यहां पर पति-पत्नी में तलाक की बात पर अनबन हुई। गुस्साए पति ने कैंची से पत्नी के गले पर दो वार कर दिए, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

एक साल पहले मंदिर में की थी शादी

मृतका के भाई ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उसकी बहन रेखा की 1 साल पहले सूरज से जालोरी गेट के अंदर बने महादेवजी मंदिर में लव मैरिज की थी। इसके बाद से ही वह पत्नी से झगड़ने लगा। वह पीहर जाती तो उसे टोकता। उसने पत्नी के परिजनों से भी कई बार झगड़ा किया। इससे परेशान होकर दोनों नैनो मैक्स सिटी में आकर रहने लगे। उसके बाद भी दोनों में झगड़ा कम नहीं हुआ। आए दिन किसी ना किसी बात पर दोनों झगड़ते रहते थे। इससे परेशान होकर रेखा ने दो दिन पहले कुड़ी में फ्लैट किराए लिया। दोनो में तालब की बाते होने लगी ऐसे में झगडा इतना बढता गया कि इसी झगडे के कारण पति ने अपनी पत्नी की हत्या जैसा कदम उठाया।

.