For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

अवैध संबंधों में बाधा बन रही थी पत्नी, पति ने बेटों के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

05:26 PM Mar 09, 2023 IST | Sanjay Raiswal
अवैध संबंधों में बाधा बन रही थी पत्नी  पति ने बेटों के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

अलवर। राजस्थान के अलवर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। दो बेटों के साथ मिलकर एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। ससुराल में पानी के कुंड में महिला का शव मिला। जिसके बाद मृतका के भाई ने अपने दोनों भांजों और जीजा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

कोटकासिम थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम दादिया मुंडावर निवासी राम सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। युवक ने शिकायत में बताया कि 25 साल पहले उसकी बहन की शादी हुई थी। शादी के 25 साल बाद भी उसके जीजा का दूसरी महिला से अवैध संबंध है। इस बात की जानकारी उसकी बहन को लग गई थी। वह अपने पति के अवैध संबंध का बार-बार विरोध करती थी।

जिसके चलते महिला का पति अपने बेटों के साथ मिलकर पत्नी से मारपीट करता था। वहीं मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन ने उसके जीजा और भांजों के बारे में बताया था। महिला का पति और बेटे मारपीट के साथ जान से मारने की धमकी देते हैं। बुधवार देर रात आपसी तकरार के बाद गुस्साए पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बारे में किसी को पता ना लगे इसके लिए आरोपी ने पानी के कुंड में महिला को डुबोकर मार दिया।

सुबह ससुराल वालों ने महिला की मौत की सूचना परिजनों को दी। मृतका के परिजनों ने दोनों भांजों और जीजा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

.