होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

'रोज शराब और नॉन वेज मिलेगा तभी आऊंगी…', ससुराल आने के लिए पत्नी ने रखी अजीब डिमांड

02:25 PM Mar 23, 2024 IST | Sanjay Raiswal

बांसवाड़ा। राजस्थान के बांसवाड़ा में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां शादी के बाद ससुराल पहुंचते ही पत्नी ने अपने असली रंग दिखाने शुरू कर दिए। शादी के चार दिन बाद ही पत्नी के पिता उनके घर आए। वो बेटी को अपने साथ ये कहकर अपने साथ ले गए कि उन्होंने घर में शादी के बाद कुछ रस्म-रिवाज पूरे करने हैं।

अब जब पति अपनी पत्नी से ससुराल लौटने के लिए कहता है तो वो अजीब सी डिमांड करती है। पत्नी कहती है कि अगर उसे ससुराल में हर रोज शराब और मांस खाने को मिलेगा तभी वो वापस लौटेगी। परेशान होकर पीड़ित पति ने पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

जानकारी के मुताबिक, चिराग नाम के एक युवक ने पुलिस में FIR दर्ज करवाई है। चिराग ने शिकायत में बताया कि काफी समय से घर वाले उसके लिए शादी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे थे। इसी दौरान एक परिचित ने उन्हें मध्य प्रदेश के इंदौर में रहने वाली एक युवती नेहा जैन के बारे में बताया। दोनों परिवारों ने आपस में बात की। रिश्ता तय होने पर लड़की के परिजनों ने कहा कि उन्हें दो लाख रुपए की जरूरत है। वो अपनी बेटी की शादी उसी से करवाएंगे जो उन्हें दो लाख रुपए देगा।

चिराग ने बताया कि उसे और उसके घरवालों को नेहा पसंद आ गई थी। इसलिए दो लाख रुपए देने की शर्त के बाद रिश्ता तय हो गया। इसके बाद जून 2023 को दोनों की शादी हो गई। लेकिन, ससुराल पहुंचते ही नेहा ने अपने असली रंग दिखाने शुरू कर दिए। शादी के चार दिन बाद नेहा के पिता उनके घर आए और वो अपनी बेटी को अपने साथ ये कहकर अपने साथ ले गए कि उन्होंने घर में शादी के बाद कुछ रस्म-रिवाज पूरे करने हैं।

ससुरालवालों के सामने पी शराब

इसके बाद से नेहा वापस ससुराल लौटी। यहां वो अक्सर किसी से घंटों तक फोन पर बात करती रहती। पूछने पर वो टाल-मटोल कर देती। चिराग ने बताया कि एक दिन तो नेहा ने सारी हदें पार कर दी। नेहा शराब की दुकान पहुंच गई और वहां से शराब की बोतल खरीदकर ले आई और घर में पीने लगी। जब उसके सास-ससुर ने उसे शराब पीते देखा तो नेहा ने उन्हें धमकी दी। कहा कि उसे कोई टोटे, यह उसे बिल्कुल भी नहीं पसंद। अगर उन्होंने दोबारा उसे टोका तो वो उनके खिलाफ पुलिस में झूठी FIR दर्ज करवा देगी।

पिछले साल राखी पर चली गई थी पीहर

नेहा की हरकतों से चिराग और उसके घरवाले परेशान हो गए थे। तभी रक्षाबंधन के दिन वो अपने पीहर चली गई। कहा कि जल्द ही वापस लौट आएगी। लेकिन उसके बाद से वो कभी वापस नहीं लौटी। जब उसे कहा जाता है कि वापस ससुराल लौट आओ तो वो अजीब सी डिमांड उनके सामने रख देती है। कहती है कि उसे ससुराल में शराब और मांस मिलेगा, तभी वो वापस लौटेगी। फिलहाल चिराग की तहरीर पर कुशलगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस नेहा और उसके घर वालों से भी पूछताछ की जाएगी।

Next Article