होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

अजमेर में विधवा महिला से दरिंदगी, आरोपी रिश्तेदार ने बहला-फुसलाकर साथ रख कई सालों तक किया देहशोषण

12:06 PM Jan 17, 2024 IST | Sanjay Raiswal

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में एक विधवा महिला से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी रिश्तेदार ने पति की मौत के बाद उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ रखा। इस दौरान आरोपी रिश्तेदार ने महिला से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने महिला के गहने और नगदी भी हड़प कर उसे घर से निकाल दिया। परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ क्रिश्चियन गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पुलिस ने बताया कि एक महिला (66) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि काफी सालों पहले उसके पति की मृत्यु हो गई थी। महिला को विधवा पेंशन मिल रही है। पति की मौत के बाद उसके रिश्तेदार ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ रखा। आरोप है कि आरोपी रिश्तेदार ने उसे बहला-फुसलाकर करीब 5 साल तक उसके साथ रेप भी किया।

इस दौरान आरोपी रिश्तेदार ने महिला को मिलने वाली पेंशन को भी वह खुद अपने पास रख लेता था। इस दौरान आरोपी रिश्तेदार ने उसके जेवरात-नगदी जबरन हड़प लिए। आरोपी रिश्तेदार ने करीब 6 महीने पहले उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। 4 दिन पहले भी आरोपी रिश्तेदार ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की।

परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Article