For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

लता मंगेशकर ने सारी जिंदगी तन्हा गुजारी, आखिर क्यों नहीं की शादी, जानें वो कारण

Lata Mangeshkar Death Anniversary : लता मंगेशकर ने अपनी गायकी के लिए कभी शादी नहीं की। अब भी ये सवाल लोगों के मन में आता है कि आखिर लता मंगेशकर ने शादी क्यों नहीं की। आइए जानते हैं इसका मुख्य कारण।
12:19 PM Feb 06, 2024 IST | BHUP SINGH
लता मंगेशकर ने सारी जिंदगी तन्हा गुजारी  आखिर क्यों नहीं की शादी  जानें वो कारण

Lata Mangeshkar Death Anniversary : स्वर कोकिला लता मंगेशकर ठीक दो साल पहले आज के दिन भारतवासियों को रूलाकर चली गई थीं। उन्हें भला कैसे कोई भूल सकता है। लता भारतीय फिल्म जगत को अंतरराष्ट्रीय बुलंदियों पर ले गईं। भले ही वो अब इस दुनिया में नहीं हैं फिर भी उनकी आवाज आज भी लोगों के दिल में बसी है। आने वाली पीढ़ियां भी लता मगेशंकर के गाने सुनती रहेंगी। आज लता मंगेशकर की दूसरी पुण्यतिथि और इस मौके पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ अनजानी बातें…

Advertisement

लता मंगेशकर ने किया था प्यार

दुनिया जानती हैं कि लता मंगेशकर ने बिना जीवनसाथी के पूरी जिंदगी तन्हा गुजारी थी। उन्होंने कभी शादी नहीं कि लेकिन प्यार जरूर हुआ था। कहा जाता है कि लता किसी को प्यार करत थीं, लेकिन उनकी प्रेम कहानी कभी भी पूरी नहीं हो सकी। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि लता मंगेशकर को डूंगरपुर राजघराने के महाराज राज सिंह से प्यार था। महाराजा लता के भाई हृदयनाथ मंगेशकर के दोस्त थे। राजा ने अपने माता-पिता से वादा किया था कि वो किसी आम घराने की लड़की से शादी नहीं करेंगे। यही वजह है कि वो लता मंगेशकर से दूर रहे और शादी नहीं की।

यह खबर भी पढ़ें:-Shambhu Song Release: भगवान शिव बनकर अक्षय कुमार ने किया तांडव, जारी हुआ ‘शंभू’ सांग

राजा ने भी नहीं कभी शादी

लता मंगेशकर ने हमेशा कहा कि उनके शादी न करने की वजह उनकी जिम्मेदारियां हैं। वैसे आपको बता दें कि महाराज राज सिंह ने भी कभी शादी नहीं की। बताते हैं कि लता मंगेशकर केा राज प्यार से मिट्‌ठू बुलाते थे। वो उनके गाने सुनना भी पसंद करते थे। राज लता मंगेशकर की तरह की क्रिकेट के शौकीन थे। लता से 6 साल बड़े राज सिंह की मौत साल 2009 में हो गई थी।

हर गाने में होता था इमोशन

लता मंगेशकर के हर गाने में एक अलग ही जादू होता था। वे अपने गाने से किसी को भी एक पल में रुला और हंसाने की काबिलियत रखती थीं। एक वक्त ऐसा था जब हर फिल्म में लता मंगेशकर की आवाज जरूर सुनने को मिलती थी। उनके गानों के लिए बिना कोई फिल्म पूरी ही नहीं होती थी। लोगों का कहना था कि उनके गाने बेजान फिल्मों में भी जान फूंक देते थे।

'रंग दे बसंती' में दी आखिरी बार आवाज

लता मंगेशकर ने आखिरी बार आमिर खान की फिल्म 'रंग दे बसंती' में अपनी आवाज दी। उन्होंने फिल्म का क्लासिक गाना 'लुका छुपी' गाया था। इस गाने ने मां-बेटे के रिश्ते को नई परिभाषा दी थी। लता मंगेशकर का आखिरी गाना साल 2006 में रिलीज हुआ था। इसके अलावा लता मंगेशकर ने 'वीर-जारा' की एल्बम के लिए कई गाने गाए थे। इनमें 'तेरे लिए हम हैं जिए', 'ऐसा देस है मेरा', 'हम तो भाई जैसे हैं', 'दो पल रुका ख्वाबों का कारवां' जैसे शानदार गाने शामिल हैं।

काला दिन था 6 फरवरी, 2022

लता मंगेशकर 6 फरवरी, 2022 को इस दुनिया को अलविदा कह गई थीं, जो संगीत प्रेमियों के लिए काला दिन साबित हुआ। इस दिन लता मंगेशकर ने दुनिया से मुंह फेर लिया। 93 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांसें लीं। इस दुनिया को अलविदा कहने से पहले उन्होंने बेशुमार हिट और क्लासिक गाने दिए हैं। इनमें 'कोई लड़की है…', 'एक बात दिल में…', 'हमको हमी से चुरा लो…', 'मेरा दिल ये पुकारे आजा', 'जिंदगी की न टूटे लड़ी…' जैसे कई सदाबहार गाने दिए।

यह खबर भी पढ़ें:-‘एनिमल’ ने राम के लिए छोड़ा मांसाहार, महाबली हनुमान बनेंगे सनी देओल

.