होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

World Brain Day पर जाने आखिर क्यों खास है ये दिन, क्या है इसका इतिहास, महत्व और थीम

10:43 AM Jul 22, 2023 IST | Prasidhi

वर्ल्ड ब्रेन डे (World Brain Day) हर साल 22 जुलाई को मनाया जाता है। इसे हर साल विश्व स्तर पर आयोजित किया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य ब्रेन स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागृत करना और लोगों को ब्रेन संबंधी समस्याओं के बारे में शिक्षित करना है। इस दिन, विश्व भर में अलग-अलग संगठन और अधिकारियों द्वारा ब्रेन स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। चलिए जानते हैं कि, क्या है इस दिन का इतिहास और महत्व।

क्या है World Brain Day का इतिहास

World Brain Day की शुरुआत 22 जुलाई 2014 में की गई थी। इस दिन को एक NGO, "वर्ल्ड फेडरेशन फॉर न्यूरोलॉजिकल सोसाइटीज" (World Federation for Neurological Societies - WFNS) द्वारा संचालित किया जाता है। वर्ल्ड ब्रेन डे के आयोजन में विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों, अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों, और स्वास्थ्य संबंधी संस्थानों के साथ मिलकर ब्रेन स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाई जाती है और लोगों को ब्रेन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इस दिन के दौरान, ब्रेन संबंधी विभिन्न रोगों और समस्याओं, जैसे कि दिमाग के कैंसर, ब्रेन ब्लॉक, माइग्रेन, अल्जाइमर और अन्य गंभीर ब्रेन समस्याओं के बारे में ज्ञान और उनके निदान के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा अध्ययन और इसका इलाज भी किया जाता है।

क्या है इस साल की थीम

World Brain Day को मनाने के लिए हर साल नई थीम का चुनाव कियाा जाता है। वहीं साल 2023 की थीम है "मस्तिष्क स्वास्थ्य और विकलांगता: किसी को भी पीछे न छोड़ें" है। वर्ल्ड ब्रेन डे पर दुनिया भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। न्यूरोलॉजिकल स्थितियों पर केंद्रित व्याख्यान, सेमिनार और कार्यशालाएं होंगी और साथ ही न्यूरोलॉजिकल विकारों के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालने वाली फिल्म स्क्रीनिंग और कला प्रदर्शनियां जैसी गतिविधियां भी होंगी।

Next Article