होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Diwali 2023: लक्ष्मी पूजन में गन्ना रखने से क्यों खुश होती हैं मां, क्या है इसके पीछे की वजह, दिवाली से पहले यहां जानें सबकुछ

Diwali 2023: मां लक्ष्मी की पूजा में दो गन्ने रखकर करें पूजा-पाठ। मां लक्ष्मी सुख-समृद्धि और धन से भर देगी आपका घर। जानें मां लक्ष्मी की पूजा में क्यों रखा जाता है गन्ना। क्या है इसके पीछे का रहस्य।
10:23 AM Nov 07, 2023 IST | BHUP SINGH

Diwali 2023: दिवाली पर मां लक्ष्मी के पूजन के दौरान उनकी कई प्रिय वस्तुएं भी रखी जाती है। उन्हीं से एक है गन्ना। मान्यता है कि महालक्ष्मी पूजन के दौरान गन्ने की पूजा करने से मां हमेशा के लिए घर में वास करती हैं। क्योंकि मां को गन्ना सबसे प्रिय है। पुराणों के अनुसार गज यानी हाथी को मां की सवारी माना जाता है। मां लक्ष्मी एरावत नाम के हाथी पर बैठकर पृथ्वी पर विचरण करती हैं। इसलिए मां का एक नाम गजकेसरी भी है। वहीं हाथी को सबसे ज्यादा गन्ना पसंद होता है। यहीं वजह है कि लक्ष्मी पूजा में गन्ने को रखा जाता है, लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं इसके पीछे की वजह।

ज्योतिषचार्य मुताबिक, पूजा में गन्ने का उपयोग करने और गन्ने के रस से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का अभिषेक करने से मां लख्मी जल्द प्रसन्न होकर हमेशा के लिए घर में निवास करती हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु पृथ्वी पर भ्रमण के लिए निकलते हैं तो तभी भगवान विष्णु को किसी कार्य से दक्षिण दिशा में जाना होता है। वे मां लक्ष्मी को यहीं रुकने के लिए कहकर चले जाते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-धनतेरस की पूजा में इन 5 बातों का रखें विशेष ध्यान, माता लक्ष्मी होंगी खुश, पैसे की नहीं रहेगी कोई कमी!

भगवान विष्णु से मिला था दंड

जब माता को भूख लगती है तो वह पास ही गन्ने के खेत में गन्ना खाने पहुंच जाती है7 इसी बीच भगवान विष्णु आते हैं और माता से पूछते हैं कि क्या आपने गन्ना खाने से पहले जिसका यह खेत है, उस किसान से स्वीकृति ली है। माता का ना में जवाब देने पर भगवान विष्णु ने दंड और किसान को भुगतान स्वरूप माता को 12 वर्ष के लिए किसान के घर में ही निवास करने को कहते हैं।

क्यों की जाती है गन्ने की पूजा

प्रभु की आज्ञा का पालन करते हुए मां लक्ष्मी ने किसान के घर में 12 वर्ष तक निवास किया, लेकिन जब मां जाने लगती है तो किसान उन्हें हमेशा के लिए रोकना चाहता है, जिस पर मां कहती है कि जिस गन्ने की वजह से में यहां रही हूं। मेरे पूजन के समय गन्ने का भी पूजन करें तो मैं हमेशा आपके यहां गन्ने के स्वरूप में वास करूंगी।

गन्ने के रस से करें अभिषेक

तभी से मां लक्ष्मी के साथ गन्ने की भी पूजा की जाती है। जो मांता लक्ष्मी की पूजा के दौरान दो गन्ने रखकर पूजा करता है। मां उसका घर सुख-समृद्धि और धन से भर देती हैं। इसके अलावा गन्ने के रस से मां का अभिषेक करना चाहिए, जिससे मां अति प्रसन्न होती है और हमेशा घर में वास करती हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-Dhanteras 2023: दो दिन मनाई जाएगी धनतेरस, भूलकर भी ना रखीदें इस रंग के कपड़े और वाहन

Next Article