For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

भैरासिंह और वसुंधरा सरकार में मंत्री, अब तीसरी बार भी मिला मौका, जानिए कौन हैं मदन दिलावर

04:49 PM Dec 30, 2023 IST | Sanjay Raiswal
भैरासिंह और वसुंधरा सरकार में मंत्री  अब तीसरी बार भी मिला मौका  जानिए कौन हैं मदन दिलावर

जयपुर। राजस्थान में लंबे इंतजार के बाद भजनलाल मंत्रिमंडल का गठन हो गया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने 22 मंत्रियों को शपथ दिलाई। इनमें 12 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 5 राज्य मंत्री हैं।

Advertisement

इनमें रामगंज मंडी विधायक मदन दिलावर ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। मदन दिलावर को तीसरी बार मंत्री पद मिला है। मदन दिलावर दूसरी बार रामगंज मंडी से जीत कर विधानसभा गए।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में मदन दिलावर ने कांग्रेस के नए चेहरे प्रत्याशी महेंद्र राजोरिया से 18422 वोट से विजय हासिल की। यह जीत पिछले जीत से 6 हजार वोट ज्यादा रही। ऐसे में राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने के बाद मदन दिलावर को मंत्रीमंडल में तय माना जा रहा था।

6 बार विधायक और 3 बार सरकार में मंत्री बने मदन दिलावर…

मंत्री मदन दिलावर राजस्थान में भाजपा के कद्दावर नेताओं में शुमार है, जिनकी दलित नेता के साथ साथ हिंदूवादी है। जो राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ आरएसएस के करीबी माने जाते है। वो बेबाक और उग्र रूप से बोलने के लिए जाने जाते हैं। मदन दिलावर भैरासिंह शेखावत सरकार और वसुंधरा राजे सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

मदन दिलावर पहली बार साल 1988 में बांरा जिले के अटरू विधानसभा से विधायक चुने गए। इसके बाद 1993 से 1998 तक भैरो सिंह शेखावत की सरकार में समाज कल्याण कैबिनेट मंत्री बने। फिर 2003 से 2008 में वसुंधरा सरकार में दूसरी बार कैबिनेट मंत्री बने। विधायक मदन दिलावर ने अपने राजनीति जीवन में 7 बार विधानसभा चुनाव लड़े। एक बार चुनाव हार कर 6 बार विधानसभा पहुंचे।

.