For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

कान्स में जहां सितारे बिखेर रहे हैं अपना जलवा, वहीं रेड कार्पेट पर खून से लथपथ नजर आई एक लड़की

12:57 PM May 22, 2023 IST | Prasidhi
कान्स में जहां सितारे बिखेर रहे हैं अपना जलवा  वहीं रेड कार्पेट पर खून से लथपथ नजर आई एक लड़की

इस समय पूरी दुनिया में Cannes फिल्म फेस्टिवल की चर्चाएं हो रही हैं। इस फेस्टिवल का दुनिया में काफी नाम है। इस ग्रेंड इवेंट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से काफी लोग आए हैं। 16 मई से शुरु हुआ ये फेस्टिवल 27 मई तक चलने वाला है। इस इवेंट में जहां नामी सितारें अपना जलवा बिखेरते हैं वहीं यहां कुछ ऐसा हुआ कि लोग देखते ही हैरान रह गए। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें एक लड़की खून में लथपत नज़र आ रही है। असल में इस लड़की ने रूस यूक्रेन युद्ध का विरोध करने के लिए ऐसा किया था। एक तरफ जहां लोगों ने तुरंत लड़की को रेड कार्पेट से बाहर कर दिया वही इस लड़की की काफी तारीफ हो रही है।

Advertisement

हाथ खींचकर निकाला बाहर

वीडियो में देख सकते हैं कि, लड़की सीड़ियों पर चढ़ने के बाद फोटोग्राफर्स से कहती है कि, उनकी तसिवीर खींचे। फिर जैसे ही तस्वीर लेने लगते हैं, तभी वो अपने ऊपर नकली खून गिरा लेती है। जहां तुरंत सिक्योरिटी से कुछ लोग आते हैं और लड़की को बाहर ले जाते हैं। जिसके बाद लोग लड़की की हिम्मत की काफी तारीफ कर रहे हैं।

समय देखते हुए किया प्रदर्शन

मौका था जब यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने जी7 सम्मेलन में रूस द्वारा बाखमुत को पहुंचाए गए नुकसान की तुलना जापान के हिरोशिमा से की थी। वहीं दूसरी ओर इस लड़की ने Cannes फिल्म फेस्टिवल में इतना बड़ा प्रदर्शन किया। आपको बता दें कि, रूस और यूक्रेन के युद्ध को 15 महीने से ऊपर हो चुका है। वहां कई लोगों ने अपनी जान गवा दी है।

इससे पहले भी हुआ था प्रदर्शन

पिछले साल हुए कान्स फेस्टिवल में एक लड़की ने रूसी सेना के प्रति विरोध जाहिर करते हुए रेड कारपेट पर कपड़े उतार दिये थे। लड़की ने अपने बदन पर यूक्रेन का झंडा पेंट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था "स्टॉप रेपिंग अस"। हालांकि उस वक्त ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं कि रूसी सैनिक यूक्रेन की महिलाओं के साथ रेप कर रहे हैं।

.