होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

देवरानी को पीहर ले जाने से रोका तो जेठानी को बोलेरो गाड़ी से कुचला, जेठ को मारने का किया प्रयास

01:05 PM Sep 25, 2023 IST | Sanjay Raiswal

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। महिला ने अपने पीहर फोन कर परिजनों को ससुराल बुला लिया। परिजन अपनी बेटी को साथ लेकर जाने लगे। इधर, देवरानी को ले जाने से रोकने आई जेठानी को कैंपर ड्राइवर ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई।

झगड़े के दौरान मृतका के पति ने कैंपर को रोकने के लिए बोनट पर लटक गया। चालक ने कैंपर रोकने के बजाय 500 मीटर तक गाड़ी दौड़ा दी। राजीव गांधी थाना पुलिस ने मामले को लेकर कार्रवाई करते हुए देवरानी, उसकी मां, बहन, भाई सहित 6 लोगों को हिरासत में लिया है। यह घटना जोधपुर के राजीव गांधी नगर थाना इलाके के सालोड़ी गांव की है।

पति से झगड़ा हुआ तो मां को किया फोन…

राजीव गांधी थाना पुलिस के मुताबिक, सालोड़ी गांव निवासी रेखा पत्नी भींयाराम सारण ने रविवार देर शाम मां को फोन कर ससुराल वालों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। इसके बाद रेखा की मां, भाई, बहन सहित पीहर पक्ष के लोग उसके ससुराल पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच बातचीत भी हुई, लेकिन देर रात विवाद बढ़ गया।

थाना अधिकारी शकील अहमद ने बताया- जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र की रहने वाली रेखा का सालोड़ी में सुसराल है। रविवार को दिन में पति-पत्नी के बीच आपस में झगड़ा हुआ था। इस पर रेखा ने अपने पीहर में फोन कर दिया। उसकी मां, भाई, बहन सहित पीहर पक्ष के लोग कैंपर में ससुराल पहुंच गए और रेखा को अपने साथ कैंपर में लेकर जाने लगे। इस पर महिला की जेठानी सुखी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान ड्राइवर ने गाड़ी सुखी पर चढ़ा दी। इससे वो घायल हो गई। उसे इलाज के लिए एमडीएम हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

500 मीटर तक दौड़ाई कैम्पर

जेठानी और जेठ दोनों कैंपर को रुकवाने के लिए उसके आगे आ गए थे। इस पर ड्राइवर ने कैंपर दौड़ा दी। जेठानी को कुचलने के बाद चालक ने जेठ पर भी गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। हालांकि जेठ बोनट पर लटक गया। इसके बाद भी चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। इधर, घटना का पता लगने पर ग्रामीणों ने गांव के चौराहे पर कैंपर को रुकवा लिया। कैंपर से सभी को बाहर निकालकर गाड़ी में आग लगा दी। ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए कुछ लोगों ने कैंपर सवार महिला, उसकी दो बेटियों और ड्राइवर को कुछ लोगों ने भीड़ से बचाकर दुकान में छिपाकर शटर बंद कर दिया। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दुकान से आरोपी मां, चालक और रेखा समेत 6 लोगों को हिरासत में लिया।

Next Article