होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Amarnath Yatra 2023: इस साल कब से शुरू होगी यात्रा, श्रद्धालु ऐसे कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन 

01:55 PM Apr 05, 2023 IST | Supriya Sarkaar

Amarnath Yatra 2023: भारत की सबसे कठिन यात्रा इस साल 30 जून से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। यह यात्रा कुल 60 दिनों तक चलेगी, जो कि 30 अगस्त रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगी। इसके लिए 1 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। यात्री अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी बैंक पर जाकर भी ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। लेकिन इसके लिए यात्री को अपना मेडिकल सर्टिफिकेट लगाना अनिवार्य है। अमरनाथ यात्रा को लेकर सभी प्रक्रियाएं शुरू हो गई है। बता दें कि यात्रा मार्गों से बर्फ हटाने का कार्य भी पिछले महीने से शुरू हो गया है। जिससे कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो। 

बिना RFID कार्ड नहीं जा सकेंगे यात्री 

इस यात्रा के लिए सभी यात्रियों को RFID कार्ड ले जाना आवश्यक होगा। यात्री जम्मू में किसी भी यात्री निवास से इसे प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि RFID कार्ड तभी दिया जाएगा, जब यात्रियों (Amarnath Yatra 2023) के पास यात्रा कार्ड होगा। इसके लिए जम्मू के नजदीकी सभी रेलवे स्टेशन और बस स्टेंड पर काउंटर्स बनवा दिए गए हैं। यात्री यहां से आरएफआई कार्ड ले सकते हैं। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर इसकी व्यवस्था की गई है। 

दो मार्गों से होती है यात्रा (Amarnath Yatra 2023)

अमरनाथ यात्रा के लिए यात्री दो मार्गों से जा सकते हैं। बालटाल और पहलगाम। इसके लिए हेलीकॉप्टर सुविधाएं भी जल्द शुरू की जाएगी। बालटाल से पैदल मार्ग की दूरी 14 किलोमीटर है जबकि पहलगाम से 32 किलोमीटर है। बालटाल मार्ग से यात्रा के रास्ते थोड़े जोखिमभरें हैं लेकिन यात्रा समय कम लगता है। 

जगह-जगह होगी लगंर व्यवस्था

यात्रियों की सुविधा के लिए यात्रा मार्ग पर जगह-जगह लंगर की व्यवस्था की जाती है। लेकिन इस बार गुफा के आस-पास खाने पीने की दुकानें और रहने के टेंट की सुविधा नहीं है। इसको लेकर (Amarnath Yatra 2023) सख्त आदेश जारी किए गए कि, गुफा के आस-पास इस तरह की दुकानें न लगाई जाए। दरअसल अमरनाथ यात्रा 2022 के दौरान बादल फटने से गुफा के नजदीक बड़ा हादसा हुआ था। जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। इसी को लेकर इस साल एहतियात बरती जा रही है। 

13 वर्ष से कम और 75 वर्ष से अधिक उम्र के यात्रियों का नहीं होगा पंजीकरण 

बता दें कि इस यात्रा में 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा। वहीं 75 वर्ष से अधिक लोगों को पैदल यात्रा करने पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा 6 माह से अधिक महीने की गर्भवती महिला का भी रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

(Also Read- वास्तुकला का नायाब नमूना विद्यायाशंकर मंदिर, यहां हर महीने अलग स्तम्भ से टकराती हैं सूर्य की किरणें)

Next Article