For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

जब इंदिरा रसोई में कर्मी ने पूछा CM गहलोत का फोन नंबर और पिता का नाम, देखें वीडियो

11:40 AM Jan 21, 2023 IST | Jyoti sharma
जब इंदिरा रसोई में कर्मी ने पूछा cm गहलोत का फोन नंबर और पिता का नाम  देखें वीडियो

सीएम अशोक गहलोत बीते शुक्रवार से हनुमानगढ़ दौरे पर हैं। उन्होंने यहां पर इंदिरा रसोई का निरीक्षण किया यही नहीं गहलोत ने बकायदा 10 लोगों के भोजन का टोकन कटाया और 80 रुपए दिए। यहां पर कुछ हल्का-फुल्का माहौल भी देखने को मिला। दरअसल टोकन काटने वाले कर्मी ने गहलोत की फोटो खींची। कर्मी ने गहलोत ने उनका मोबाइल नंबर और पिता का नाम भी पूछा। इस पर वहां रंधावा समेत  खड़े सभी लोग हंसने लगे।

Advertisement

इसके बाद गहलोत ने अपना टोकन लिया औऱ रंधावा समेत अपने साथ आए पदाधिकारियों को लेकर भोजन करने चले गए। यहां पर उन्होंने आम लोगों के बीच बैठकर इंदिरा रसोई के भोजन का स्वाद चखा। भोजन के बाद उन्होंने यहां लोगों के साथ बातचीत की और इंदिरा रसोई के भोजन का फीडबैक लिया। यहां खाना खा रहे लोगों ने गहलोत को इंदिरा रसोई की इस योजना के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वे रोज यहां खाना खाने आते हैं। खाना बेहद अच्छा और स्वादिष्ट है। गहलोत ने उनसे खाने की गुणवत्ता और कमी के बारे में पूछा। इस पर लोगों ने कहा कि खाने में कोई कमी नहीं है। खाना बेहद अच्छा औऱ पौष्टिकता से भरपूर है।

बता दें कि सीएम अशोक गहलोत कल से हनुमानगढ़ के दौरे पर हैं। उन्होंने यहां पर कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम की बैठक की और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। बीते शुक्रवार को उन्होंने कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में भी कहा था कि आप लोगों के बीच जाएं और सरकार के कार्यों का प्रचार करें क्योंकि हमें राजस्थान में सरकार बदलने का रिवाज बदलना है।

.