For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

क्या है Powassan Virus जिसका संक्रमण ले रहा है जान, जाने क्या है इसके लक्षण

04:22 PM Jun 01, 2023 IST | Prasidhi
क्या है powassan virus जिसका संक्रमण ले रहा है जान  जाने क्या है इसके लक्षण

दुनिया में इन दिनों बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। साल 2020 में जहां कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को घेर लिया था। वहीं अब दुनिया को एक और वायरस ने घेर लिया है। हाल ही में अमेरिका में Powassan Virus से मौत का मामला सामने आया है। अब ये Powassan Virus क्या है आइए जानते हैं।

Advertisement

क्या है Powassan Virus

ये वायरस पोवासन टिक के काटने पर फैलता है। ये एक दुर्लभ वायरस है जिसका इलाज अभी किसी के पास नहीं है। क रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में हर साल 25 लोग पोवासन वायरस से संक्रमित होते हैं। आमतौर पर यह वायरस संक्रमित हिरण टिक, ग्राउंडहॉग टिक या गिलहरी की टिक के काटने से मनुष्यों इंसानों में फैलता है। लेकिन आपको बता दें कि, इस वायरस के केसेस कुछ समय से बढ़ने लगे हैं। फिलहाल, Powassan Virus के मामले अमेरिका, कनाडा और रूस में देखने को मिले हैं।

क्या हैं इस वायरस के लक्षण

स्टडी के मुताबिक Powassan Virus के लक्षण इतने कम होते हैं कि, इंसान को समझ नहीं आता कि, उसे हुआ क्या है। लेकिन अगर हम बात इसके शुरुआती लक्षण की करें तो, लक्षण सामने आने पर एक हफ्ते से लेकर एक महीने तक का समय लग जाता है। इसके शुरुआती लक्षणों में निम्न शामिल हैं।
1 बुखार
2 सिरदर्द
3 उल्टी
4 कमजोरी
अगर Powassan Virus ज्याद गंभीर हो जाता है तो इसका असर हमारे दिमाग पर भी पड़ सकता है। इस बीमारी में मस्तिष्क का संक्रमण शामिल है। इस दौरान आपको भ्रम होना, दौरे पड़ना, बोलने में परेशानी होना और कोऑर्डिनेशन की कमी भी हो सकत है।

.