होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

क्या है Menopause? जाने इस दौरान कैसे रखे अपने शरीर का ध्यान

04:43 PM Mar 19, 2023 IST | Prasidhi

हर महीने महिलाओं को पीरियड्स आते हैं। भारत में औसतन 11 साल की उम्र में लड़कियों को पीरियड्स आ जाते हैं। लेकिन इस दौर में एक समय ऐसा भी आता है जब पीरियड्स नेचुरल रूप से आना बंद हो जाते हैं। इस स्टेज को मेडिकल भाषा में मेनोपॉज(Menopause) कहा जाता है। ये एक नेचुरल प्रोसेस है जिससे भारतीय महिलाएं आम तौर पर 46 – 51 साल की उम्र के बीच में गुजरती हैं। आइए जानते हैं कि, कैसे अपने शरीर का मेनोपॉज में ध्यान रखना चाहिए।

होते हैं हार्मोनल बदलाव

जिन महिलाओं को मेनोपॉज होता है वो काफई हार्मोनल चेंज से होकर गुजरती हैं। इसका सबसे ज्यादा असर औरतों की भूख और कैरोली बर्न करने की क्षमता पर पड़ता है। यही कारण है कि मेनोपॉज के बाद कई महिलाओं का वजन बढ़ जाता है। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि यदि हेल्दी डाइट और सही लाइफस्टाइल को फॉलो किया जाए तो बढ़ते वजन की समस्या से बचा जा सकता है।

क्या हैं मेनोपॉज(Menopause) के लक्षण

पीरियड्स की ही तरह मेनोपॉज में भी आपका शरीर आपको संकेत देता है। अगर आप लगातार डिप्रेशन, चिड़चिड़ापन या फिर थकान का शिकार हो रहे हैं तो ये मेनोपॉज आम लक्षणों में एक है। वहीं दूसरी ओर अगर आपको हड्डियों में कमजोरी महसूस हो रही है तो समझ लें कि आपका मेनोपॉज आ गया है। स्किन का सेंसेटिव होना भी मेनोपॉज का एक मुख्य कारण है।

ऐसे रखे मेनोपॉज के समय अपना ध्यान

ले भरपूर नींद

आम तौर पर 7-8 घंटे की नींद हर किसी के लिए जरूरी होती है। लेकिन जो औरते मेनोपॉज(Menopause) से गुजर रही हैं उन्हें अपना ख्याल थोड़ा ज्यादा रखना चाहिए। भरपूर नींद लेने से आपका वजन कंट्रोल में रहता है और आप फिट और स्लिम बने रहते हैं। लेकिन कई महिलाओं को मेनोपॉज के दौरान ठीक से नींद नहीं आती जो हानिकारक साबित हो सकता है।

करें हेल्दी चीजों का करे सेवन

मेनोपॉज के दौरान वजन बढ़ने की परेशानी आम है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप हेल्दी चीजों का सेवन करे। एक्सपर्ट का कहना है अपनी डायट में प्रोटीन, फल, सब्जियां, साबुत अनाज, ओमेगा 3 फैटी एसिड, और डेयरी प्रोडक्ट्स को जरूर शामिल करना चाहिए।

मल्टीविटामिन है जरूरी

बढ़ती उम्र में शरीर में कई परेशानियां आ सकती हैं। मेनोपॉज(Menopause) के दौरान आपके हार्मोन्स काफई बदलते हैं। जिसकी वजह से कई सारी परेशानियो का सामना करना पड़ता है। इसलिे आपके शरीर के लिए मल्टीविटामिन काफी जरूरी है।

Next Article