For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Weather Update : बरसात और तूफान जनित घटनाओं में तीन लोगों की मौत, आज इन जिलों में येलो अलर्ट 

प्रदेश में भरतपुर, अलवर, धौलपुर सहित कई जगहों पर तेज आंधी के साथ बारिश में कई पेड़ गिरने के साथ ही काफी नुकसान भी हुआ।
08:49 AM Jun 10, 2023 IST | Anil Prajapat
weather update   बरसात और तूफान जनित घटनाओं में तीन लोगों की मौत  आज इन जिलों में येलो अलर्ट 

Weather Update : जयपुर। प्रदेश में शुक्रवार को एक बार फिर मौसम ने करवट बदली। प्रदेश में कई स्थानों जहां तपिश ने लोगों को झुलसाया। वहीं, कई जगह तूफानी बारिश ने जनजीवन को झकझोर दिया। प्रदेश में भरतपुर, अलवर, धौलपुर सहित कई जगहों पर तेज आंधी के साथ बारिश में कई पेड़ गिरने के साथ ही काफी नुकसान भी हुआ। तूफान से धौलपुर जिले के सैपऊ उपखंड क्षेत्र में एक 70 वर्षीय वृद्ध वासुदेव की मलबे में दबने से मौत हो गई। वहीं, आधा दर्जन लोग घायल हो गए। यहां घरों के छप्पर, टीन शेड, होर्डिंग्स आदि उड़ने से लोगों का काफी नुकसान हुआ।

Advertisement

जिले के सिंघौरा का पुरा और इंदौली गांव में पक्के मकान ढहने से 5 लोग घायल हो गए। वहीं भरतपुर जिला कलेक्टर लोकबंधु ने बताया कि अंधड़ और बरसात में रूपवास क्षेत्र में एक महिला की मौत हो गई। गांव मैरथा निवासी महिला खेत में काम कर रही थी, उसी दौरान पेड़ के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। अंधड़ व बरसात थमने के बाद जिला कलेक्टर ने शहर का दौरा किया। उखड़े पेड़ों को हटवाकर यातायात सुचारू कराने व व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

वहीं अजमेर के नसीराबाद में तेज आंधी के कारण एक मकान की छत से सीमेंट (पत्थर) की शेड (चादर) गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे के दौरान बीकानेर, जयपुर, अजमेर, टोंक, बारां, भरतपुर, बूंदी, सीकर, जयपुर, कोटा और सवाई माधोपुर जिलों के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश सीकर के धौद एरिया में 40 एमएम दर्ज हुई।

ये खबर भी पढ़ें:-मुख्यमंत्री गहलोत का बड़ा ऐलान, समय पर मोबाइल नहीं मिल पाए तो खाते में आएगी फिक्स राशि

यहां गर्मियों ने झुलसाया

प्रदेश के कई इलाकों में गर्मी ने आम लोगो को परेशान किया। प्रदेश में शुक्रवार को कोटा 43 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सर्वाधिक गर्मरहा। शुक्रवार को कोटा में 43, बूंदी में 42.8, धौलपुर में 42.3 और चूरू में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। इधर बीकानेर, फलोदी और कोटा में रात का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

आज इन जिलों में येलो अलर्ट 

मौसम के न्द्र जयपुर ने शनिवार के लिए अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझनूं, चूरू, जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 30- 40 किमी प्रति घंटा की स्पीड से आंधी चलने की संभावना जताई है। भरतपुर में शुक्रवार को भी करीब 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली और बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राजस्थान, पंजाब की सीमा पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इस सिस्टम के कारण एक ट्रफ लाइन राजस्थान के उत्तर-पूर्वी हिस्से से होते हुए मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र तक गुजर रही है।

ये खबर भी पढ़ें:-देश में 11% से अधिक लोग डायबिटीज… 36% लोग हाई बीपी से ग्रस्त

.