For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Weather Update : रात में तेज आंधी के साथ बरसे मेघ, आज 13 जिलों में येलो अलर्ट

शहर में शनिवार को दिन के समय सूरज के तीखे तेवरों ने आमजन के पसीने छुड़ाए, वहीं रात होते- होते तेज आंधी के साथ आई बारिश ने गर्मी के तेवर ठंडे कर दिए।
09:12 AM Jun 04, 2023 IST | Anil Prajapat
weather update   रात में तेज आंधी के साथ बरसे मेघ  आज 13 जिलों में येलो अलर्ट

Weather Update : जयपुर। शहर में शनिवार को दिन के समय सूरज के तीखे तेवरों ने आमजन के पसीने छुड़ाए, वहीं रात होते- होते तेज आंधी के साथ आई बारिश ने गर्मी के तेवर ठंडे कर दिए। राजधानी में सुबह से ही गर्मी का असर दिखने लगा था, करीब तीन बजे यहां अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात को करीब 9 बजे के बाद मौसम ने यू- टर्न लिया, पहले ठंडी हवा चली और फिर तेज बारिश हुई।

Advertisement

कई जगह पेड़ गिरे, होर्डिंग्स उड़े 

राजधानी में रात करीब नौ बजे आए तेज अंधड़ से पेड़ गिरने, टेंट, होर्डिंग्स और पोस्टर आदि उड़ गए। इस दौरान हवा की गति 70 से 80 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। इसके साथ ही शहर में मेघ गर्जन के साथ कई स्थानों पर बारिश भी शुरू हो गई। इसके साथ ही प्रदेश में करीब दो दर्जन जगहों पर देर रात तक फ बारिश भी हुई।

प्रदेश में पारा 40.9 डिग्री तक पहुंचा

कोटा और बारां में दिन का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, तो हनुमानगढ़ के सांगरिया 33.9 डिग्री को छोड़कर प्रदेश की सभी जगहों का दिन का तापमान 35 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ। सांगरिया में शुक्रवार को पारा 27.1 डिग्री तक ही पहुंचा।

आज 13 जिलों में येलो अलर्ट 

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार रविवार को राजधानी जयपुर के अलावा अजमेर, सीकर, सिरोही, बीकानेर, भरतपुर, अलवर, दौसा, झुंझुनूं, चूरू, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर और पाली में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जगहों पर विभाग की ओर से तेज हवाएं चलने के साथ मेघगर्जन की चेतावनी जारी की गई है।

.