For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

मौसम का यू-टर्न... 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं, आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट

बारिश की गतिविधियां राज्य के पश्चिमी उत्तरी व पूर्वी भागों में कहीं- कहीं बुधवार और गुरुवार को भी जारी रहने की संभावना है।
07:40 AM Jun 07, 2023 IST | Anil Prajapat
मौसम का यू टर्न    70 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं  आज भी आंधी बारिश का अलर्ट

Weather Update : जयपुर। राजधानी में मंगलवार को शाम होने से पहले मौसम ने यू- टर्न लिया। हालांकि यहाँ सुबह से चिलचिलाती तेज धूप ने आमजन को परेशान भी किया। राजधानी में दोपहर दो बजे सर्वाधिक तापमान 2 डिग्री बढ़कर 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य तापमान से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम था। इधर शाम को 4 बजे बाद अचानक मौसम बदला, आसमान में काले बादल छाए, जिसके बाद तेज रफ़्तार से धूल भरी आंधी चली। इस दौरान जगह- जगह दुपहिया वाहन चालक आंधी के रुकने का इन्तजार करते नजर आये। दूसरी तरफ कई इलाकों में पेड़ गिरने के अलावा बैनर पोस्टर भी हवा में उड़ने की जानकारी मिली।

Advertisement

इस दौरान कई जगह बूंदाबांदी भी हुई। इससे तापमान में 8 से 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यहां शाम को 8 बजे तापमान 38 डिग्री के नजदीक दर्ज हुआ, जो दिन में 39 डिग्री के नजदीक पहुंच गया था। इधर, प्रदेश मंगलवार को राजधानी के अलावा बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, पाली, करौली, अलवर और भरतपुर समेत एक दर्जन जगहों पर बारिश भी हुई। जैसलमेर जिले में रात को मौसम बदल गया। मोहनगढ़ से लगते नहरी इलाकों में पहले तेज आंधी आई और उसके बाद बारिश और ओलों का दौर चला जो देर रात जारी रहा। बिगड़े मौसम ने यहां भारी संख्या में बिजली के पोल तोड़ दिए।

70-80 किमी प्रति घंटा से चली हवाएं

करौली, चूरू और बीकानेर के कई इलाकों में मंगलवार को तेज धूल भरी आंधी चली। इस दौरान हवाओं की गति 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा रही। चूरू में दोपहर ढाई बजे धूल भरी आंधी की शुरुआत हुई। देखते ही देखते दिन में ही रात जैसा माहौल हो गया। चारों तरफ धूल का गुबार छा गया। इससे वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई। बीकानेर के लूणकरणसर और खाजूवाला सहित कई गांवों में बारिश हुई। खाजूवाला में दोपहर 12 बजे से तेज हवा का सिलसिला शुरू हो गया था। फिर बारिश शुरू हुई, जो करीब एक घंटे तक चली। इसके अलावा भी इसके नजदीकी कई स्थानों पर बारिश हुई।

ये खबर भी पढ़ें:-Notebandi Effect : राजस्थान में नकली नोटों के चलन को लेकर बेहद चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने

इधर, कई जगह पारा पहुंचा 40 के पार 

प्रदेश की आधा दर्जन से अधिक जगहों का तापमान मंगलवार को 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। इन जगहों में सर्वाधिक तापमान कोटा में 42 डिग्री सेल्सियस के अलावा टोंक में 41.3 डिग्री, करौली 40.7 में डिग्री, बारां के अंता में 40.8 डिग्री, धौलपुर में 40.6 डिग्री, चूरू, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और बाड़मेर में 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन जगहों पर दिन में आमजन गर्मी से परेशान नजर आए। यहां दिन के साथ ही रात में गर्मी के साथ उमस रही।

आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट 

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार आंधी, बारिश की गतिविधियां राज्य के पश्चिमी उत्तरी व पूर्वी भागों में कहीं- कहीं बुधवार और गुरुवार को भी जारी रहने की संभावना है। इसके अलावा जयपुर, भरतपुर, कोटा, अलवर, जोधपुर और बीकानेर में कई जगह मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें:-गहलोत का राज्य कार्मिकों को बड़ा तोहफा, 25 वर्ष के सेवाकाल पर अब मिलेगी पूरी पेंशन

.