होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

किसी की मदद करने से पहले देखें ये वीडियो, विवेक बिंद्रा ने शेयर किया वीडियो

03:21 PM Apr 21, 2023 IST | Sanjay Raiswal

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर कभी-कभी बहुत कुछ अजीबोगरीब भी देखने को मिलता है। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनको देखते ही इंसान हैरान रह जाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद आप कहेंगे कि बिना मांगे किसी की मदद नहीं करनी चाहिए।

आमतौर पर किसी को मुसीबत में देखकर इंसान एक-दूसरे की मदद करते है। लेकिन कभी-कभी बिना मांगे किसी की मदद नहीं करनी चाहिए। क्योंकि हो सकता है सामने वाले इंसान की मदद करने जाएं और उसे आपकी हेल्प की जरूरत ना हो। सोशल मीडिया पर एक तोते और बिल्ली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देखेंगे कि तोता अपनी दोस्त बिल्ली की मदद करना चाहता है, लेकिन बिल्ली अपने दोस्त की मदद नहीं लेना चाहती है। मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विवेक बिंद्रा ने इस वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में कुछ लोगों को आपकी सहायता भी रास नहीं आती लिखा है।

(यह खबर भी पढ़ें:-महिला ने बिसलेरी पर बनाया ऐसा वीडियो, लोग बोले फ्री में हो गया विज्ञापन, वीडियो वायरल)

डॉ. विवेक बिंद्रा को एक व्हाइट तोते का वीडियो देखकर ये पोस्ट शेयर करने का मन किया। इस वीडियो में व्हाइट तोता हैं, जो बिल्ली की मदद करना चाहता है। तोता अपनी दोस्त बिल्ली की मदद करते हुए बॉक्स को अपनी चोंच से खोलता है। जिससे की बिल्ली उस बॉक्स से बाहर निकल सके। लेकिन, बिल्ली अपने दोस्त तोते की मदद लेना नहीं चाहती है और बॉक्स में ही बंद रहना चाहती है। इसके बाद तोता गुस्से में अपनी चोंच से फिर से बिल्ली को बॉक्स में बंद कर देता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को अब तक तीन हजार से ज्यादा लोग देख चुके है। वहीं 142 लोगों ने इसे लाइक किया है।

इंस्टाग्राम पर 3.4 मिलियन फॉलोवर…

बता दें कि विवेक बिंद्रा के इंस्टाग्राम पर 3.4 मिलियन फॉलोवर है। सोशल मीडिया एकाउंट के अनुसार डॉ. विवेक बिंदा कई विषयों पर मोटिवेशनल स्पीच देते हैं। बड़ा बिजनेस डॉटकाम के सीईओ व संस्थापक भी हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया में काफी लोकप्रिय रहते हैं। विवेक के फेसबुक पर दस मिलियन से ज्यादा फॉलोवर हैं।

(यह खबर भी पढ़ें:-सिंगर कीर्तिदान गढ़वी के कार्यक्रम में नोटों की जगह लोगों ने बरसाई रोटियां, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान..)

Next Article