For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

जबरदस्त टक्कर कैमरे में कैद, बृहस्पति से टकराई कोई वस्तु… तूफान

खगोलविदों ने पहली बार बृहस्पति से किसी खगोलीय पिंड को टकराते हुए रिकॉर्ड किया है। यह टक्कर परमाणु हमले से ज्यादा जबरदस्त थी कि बृहस्पति की सतह से भयानक तूफान को उठते देखा गया।
10:10 AM Sep 05, 2023 IST | BHUP SINGH
जबरदस्त टक्कर कैमरे में कैद  बृहस्पति से टकराई कोई वस्तु… तूफान

वॉशिंगटन। खगोलविदों ने पहली बार बृहस्पति से किसी खगोलीय पिंड को टकराते हुए रिकॉर्ड किया है। यह टक्कर परमाणु हमले से ज्यादा जबरदस्त थी कि बृहस्पति की सतह से भयानक तूफान को उठते देखा गया। इसे दो शौकिया खगोल विज्ञानियों ने कैमरों में कैद किया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह प्रभाव सबसे पहले मंगलवार सुबह जापानी द्वीप ओकिनावा पर ओएसिस और पोन्स एस्ट्रोनॉमिकल ऑब्जर्वेशन प्रोजेक्ट से देखा गया। इस घटना को वैज्ञानिकों ने देखा था, लेकिन उसे रिकॉर्ड नहीं कर सके थे। तब सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया कि आपके डेटा में बृहस्पति पर कोई फ्लैश दिखे तो हमसे साझा करें।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-इंसानों को चांद पर भेज पाएगा भारत! अभी दो-तीन दशक और लगेंगे इसमें

यह दुर्लभ घटना अचानक हो गई रिकॉर्ड

इस पोस्ट को देख मासा प्लैनेटरी लॉग नाम के एक गुमनाम अंतरिक्ष प्रेमी ने अपने अकाउंट से बृहस्पति पर एक अनजान पिंड के टक्कर का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में बृहस्पति के उत्तरी गोलार्ध पर एक अनजान वस्तु टकराते हुए नजर आई और उसके बाद चमकदार फ्लैश दिखाई दिया। इस अंतरिक्ष प्रेमी ने अमेरिका स्थित एक साइंस आउटलेट को बताया कि मैं बृहस्पति की गैसीय सतह की लगातार निगरानी करने के एक प्रोजेक्ट के हिस्से के रूप में इसका फिल्मांकन कर रहा था। उसमें यह फ्लैश दिखा।

यह खबर भी पढ़ें:-जापान को भी जाना है चांद पर, भारत के साथ मिलकर भेजेगा चंद्रयान-4

चीन के क्यूकी ने भी ली तस्वीर

चीन के झेंग्झौ विश्वविद्यालय में लियू क्यूकी ने भी ऐसा किया। उन्होंने चीनी वीडियो-होस्टिंग सोशल मीडिया साइट बी साइट पर फुटेज पोस्ट किया। बृहस्पति हमारे सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। इसके ताकतवर गुरुत्वाकर्षण और सौर मंडल के बीच में स्थित होने के कारण आम तौर पर खगोलीय पिंडो की बमबारी होती रहती है। 2013 में एक अध्ययन में पाया गया कि बृहस्पति प्रति वर्ष 5 से 100 मीटर तक की बड़ी वस्तुएं इससे टकराती रहती हैं। यह पृथ्वी पर ऐसी वस्तुओं से टकराने की घटना से लगभग 10,000 गुना अधिक है।

.