होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

सबसे ऊंची उड़ान भरने वाला पक्षी है गिद्ध, जानिए इससे जुड़े चौंकाने वाले तथ्य

11:06 AM Mar 06, 2023 IST | Supriya Sarkaar

संसार में भिन्न-भिन्न प्रकार के पक्षी रहते हैं। इन्हीं में गिद्ध भी शामिल है। गिद्ध को खतरनाक पक्षी माना जाता है, इसकी नजरें इतनी तेज होती है कि काफी दूर तक भी ये अपने (amazing facts about Vulture) शिकार को ढूंढ लेते हैं। सबसे ऊंची उड़ान भरने के कारण इसे सभी पक्षियों से अलग समझा जाता है। यह परभक्षी पक्षियों की श्रेणी के अंतर्गत आता है, जिन्हें दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है- नई दुनिया के गिद्ध तथा पुरानी दुनिया के गिद्ध।

नई दुनिया के गिद्ध दोनों अमरीकी महाद्वीप और उनके आस-पास के द्वीप समूहों में निवास करते हैं। जबकि पुरानी दुनिया के गिद्ध अफ़्रीका, यूरोप, एशिया तथा आस-पास के द्वीप समूहों में पाये जाते हैं। भारत में पुरानी दुनिया के गिद्ध पाए जाते हैं। यह हिमाचल प्रदेश, उड़ीसा तथा असम में पाए जाते हैं। इसके अलावा उत्तरी तथा मध्य बांग्लादेश, दक्षिणी नेपाल, म्यांमार तथा कंबोडिया में भी पाए जाते हैं। पुरानी दुनिया के गिद्धों में नई दुनिया के गिद्धों से सूंघने की शक्ति में भिन्न होती है। 

मुर्दाखोर पक्षी 

गिद्ध एक मुर्दाखोर पक्षी है। यह अपने आस-पास मौजूद सभी मृतक पदार्थों को खा जाता हैं। इनका रंग काला व कत्थई होता है। अन्य पक्षियों के मुकाबले इसका आकार सबसे बड़ा होता है। यह शिकारी पक्षियों की श्रेणी में गिने जाते जाते हैं जो मुर्दा पक्षियों को भी खा जाते हैं। गृद्ध कुल का यह पक्षी दो भागों में बांटा जा सकता है। पहले भाग में आने वाले गिद्धों के नाम अमरीका के कॉण्डर, किंग वल्चर, कैलिफोर्नियन वल्चर, टर्की बज़र्ड और अमरीकी ब्लैक वल्चर हैं।

(Also Read- 180 टन वजनी होती है नीली व्हेल मछली, पूरी तरह नहीं सोती है यह मछली)

दूसरे भाग में अफ्रीका और एशिया के राजगृद्ध, काला गिद्ध, चमर गिद्ध, बड़ा गिद्ध और गोबर गिद्ध आते हैं। इनकी दृष्टि बहुत तेज होती है इसलिए ये दूर तक अपने शिकार को देख सकते हैं। इनकी (amazing facts about Vulture) चोंच टेढ़ी और बहुत मजबूत होती है लेकिन पंजे और नाखून कमजोर होते हैं। यह पक्षी झुंड में रहना पसंद करते हैं तथा ऊंचे पेड़ पर ही अपना घोंसला बनाते हैं। मादा गिद्ध सफेद रंग के अंडे देती है तथा एक बार में एक या दो अंडे ही देती है। 

गिद्ध के चौंकाने वाले तथ्य 

– यह संसार का एक मात्र ऐसा पक्षी है जो अपने ही पैरों पर पैशाब करता है।  

– अपने पैरों पर पैशाब करने की आदत इन्हें बीमार होने से बचाती है। 

– यह एक हजार किलोमीटर तक एक सीध में उड़ सकते हैं। 

– एक दिशा में उ़डने के लिए ये बिजली के खंभो का अनुसरण करते हैं। 

– अधिक दूरी तक उड़ने के कारण ये कई बार सीमापार पहुंच जाते हैं। 

– यह बाकी पक्षियों की तुलना में सबसे अधिक ऊंचाई पर उड़ते हैं। 

– यह पक्षी अपना घोसला भद्दा सा बनाते हैं। 

गिद्ध की प्रजातियां

भारत में गिद्ध की पांच प्रजातियां पायी जाती हैं। यह प्रजातियां इस प्रकार है। भारतीय गिद्ध, लंबी चोंच का गिद्ध, लाल सिर वाला गिद्ध, बंगाल का गिद्ध तथा सफ़ेद गिद्ध। यह पक्षी धीरे-धीरे (amazing facts about Vulture) विलुप्ति की कगार पर है। इसलिए इनका प्रजनन अब बंदी की हालत में किया जा रहा है। यह दीर्घायु पक्षी है लेकिन इसके प्रजनन में बहुत समय लगता है। इसी कारण भारतीय गिद्ध की आबादी कम हो रही है।

(Also Read- पशुओं की रक्षा करने वाला कुत्ता है जर्मन शेफर्ड, संयुक्त राज्य की तीसरी सबसे अधिक लोकप्रिय कुत्ते की नस्ल)

Next Article