For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Vivo Y200e 5G : भारत में इस दिन लॉन्च होगा विवो का ये फोन, जानिए कीमत और दमदार फीचर्स

11:29 AM Feb 12, 2024 IST | Mukesh Kumar
vivo y200e 5g   भारत में इस दिन लॉन्च होगा विवो का ये फोन  जानिए कीमत और दमदार फीचर्स

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर विवो अपनी Vivo Y series में एक और स्मार्टफोन जल्दी ही लॉन्च कर सकती है। कंपनी भारत में अपना Vivo Y200e 5G लॉन्च करने की तैयारी में है। लॉन्च से पहले इसके स्पेसिफिकेशंस भी रिवील कर दिए गए हैं। चर्चित टिप्स्टर ने इसके सभी मेन स्पेसिफिकेशंस से पर्दा उठाया है। फोन में 6.67 इंच FHD+120Hz एमोलेड स्क्रीन दी जा सकती है। जिसमें 1200 निट्स की ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। यह फोन 16 जीबी तक रैम के साथ आ सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से….

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:–  3x ऑप्टिकल जूम के साथ भारत में लॉन्च हुआ OnePlus 12 और OnePlus 12R, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Vivo Y200e 5G भारत में लॉन्च नजदीक है। टिप्स्टर अभिषेक यादव ने फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशंस को X पर ट्वीट के जरिए से शेयर किया है। जिसके मुताबिक, Vivo Y200e 5G फोन 6.67 इंच के एफएचडी+डिस्प्ले के साथ आयेगा। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। इसमें यूजर को एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी, जिसमें 1200 निट्स की ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। फोन एक मिडरेंज डिवाइस हो सकता है।

प्रोसेसिंग के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट दिया जा सकता है जिसके साथ में 8GB तक रैम देखने को मिल सकती है। इसे 8GB तक बढ़ाया भी जा सकता है। इसमें वर्चुअल तरीके से यह 16 जीबी वाला फोन होगा। स्टोरेज 128 जीबी की बताई गई है। यह कंपनी के FunTouch OS 14 पर रन करेगा। जो कि Android 14 बेस्ड होगा।

Vivo Y200e 5G में 5000mAh की हो सकती है जिसके साथ में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी होगा। साउंड के लिए इसमें खास इंतजाम कंपनी दे सकती है जिसमें डुअल स्पीकर्स के साथ 300 प्रतिशत ऑडियो बूस्टर सपोर्ट दिया जा सकता है। साउंड के लिए इसमें खास इंतजाम कंपनी दे सकती है जिसमें डुअल स्पीकर्स के साथ 300 प्रतिशत ऑडियो बूस्टर सपोर्ट दिया जा सकता है। इस फोन के कैमरा स्पेसिफकेंशंस भी बताए गए हैं। सेल्फी के लिए फोन 16 मेगापिक्सल कैमरा कैरी कर सकता है। इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा।

Vivo Y200e 5G सेटअप में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी आ सकता है। इस स्मार्टफोन की मोटाई 7.79mm होगी। डायमंड ब्लैक वेरिएंट का वजन 185 ग्राम बताया गया है। वहीं, सैफरॉन डिलाइट 191 ग्राम वजन के साथ आ सकता है। फोन की कीमत 20 हजार रुपये के करीब बताई जा रही है।

.