For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

50MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y200e 5G, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

12:13 PM Feb 22, 2024 IST | Mukesh Kumar
50mp कैमरा और 5000mah की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ vivo y200e 5g  जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो ने भारतीय बाजार में Vivo Y200e 5G को लॉन्च कर दिया है। Y200e 5G में स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें Vivo Y200e 5G में 6.67 इंच की Samsung E4 AMoLED डिस्प्ले दी गई है। आइए जानते है Vivo Y200e 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से…

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें: 64MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Oppo Reno 11F 5G, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Vivo Y200e 5G की प्राइस
Vivo Y200e 5G के 6 जीबी+128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की प्राइस 19999 रुपए है। वहीं 8GB+128GB के स्टोरेज वेरिएंट की प्राइस 20999 रुपए है। यह स्मार्टफोन काला हीरा और सैफरन ऑरेंज में उपलब्ध है। Y200e 5G अब भारत में वीवो इंडिया वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। यह 27 फरवरी से खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

Vivo Y200e 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Vivo Y200e 5G में 6.67 इंच की Samsung E4 AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+रेजोल्यूशन, 120 Hz रिफ्रेश रेट, 394ppi पिक्सल डेंसिटी और पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक है। इस डिवाइस में इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है, Vivo Y200e 5G स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 पर काम करता है। इस फोन में 6GB/8GB LPDDR4x RAM है, जिसे वर्चुअल रैम के जरिए 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 128 GB UFS 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन ड्यूल स्पीकर से लैस है।

Vivo Y200e 5G के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का बोकेह लेंस और फ्लिकर लेंस दिया गया है। ह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड FunTouch OS 14 पर वर्क कर करता है। कनेक्टिविटी विकल्प में ड्यूल सिम, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

.