होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Virat Kohli ने खोले कई राज, 2 साल में अनुष्का शर्मा ने किया ये बड़ा बलिदान

Virat Kholi ने कहा कि बीते सालों में काफी कुछ चीजें बदली हैं। हमारा पहला बच्चा हुआ और एक मां के तौर पर अनुष्का शर्मा ने वह त्याग बहुत बड़ा था।
01:33 PM Mar 01, 2023 IST | BHUP SINGH

मुंबई। विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) बॉलीवुड के सबसे बेस्ट कपल्स में से एक है। साल 2017 में दोनों बेहद ही प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई थी और करीब 5 साल हो चुके हैं। वैसे तो यह कपल अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा बात नहीं करता, लेकिन हाल ही एक इंटरव्यू में विराट ने जमकर अनुष्का शर्मा की तारीफ की है। विराट ने अनुष्का को अपनी प्ररेणा बताया और मां बनने के बाद एक्ट्रेस ने क्या-क्या तकलीफे झेली और क्या कुछ अपनी जिंदगी और कॅरियर के साथ समझौत किया। विराट ने इस पर खुलकर चर्चा की।

यह खबर भी पढ़ें:-Sapna Choudhary के भोजपुरी डांस के दीवाने हुए लोग, वीडियो वायरल, अब तक 3.3 मिलियन से ज्यादा व्यूज

दो साल में अनुष्का शर्मा ने झेली ये तकलीफ

हाल ही Virat Kohli ने आरसीबी पॉडकास्ट को एक इंटरव्यू दिया। इस दौरान भारतीय क्रिकेटर ने अनुष्का शर्मा और अपनी लव लाइफ के बारे में बात करते हुए कहा, ‘बीते सालों में काफी कुछ चीजें बदली हैं। हमारा पहला बच्चा हुआ और एक मां के तौर पर अनुष्का शर्मा का वह त्याग बहुत बड़ा था। उन्हें देखकर लगता है कि मेरे जिंदगी में उनके आगे तकलीफे कुछ नहीं हैं। अगर आपका परिवार आप वैसे ही प्यार करें जेसे आप हैं तो आपको ज्यादा कुछ उम्मीद रखने की जरूरत नहीं होती, क्योंकि यह एक बुनियादी जरूरत है।’

यह खबर भी पढ़ें:-Salman Khan ने शेयर की एक पुरानी तस्वीर, पहचानना हुआ मुश्किल, माथा पकड़ रहे हैं लोग, आज है ये बड़ा हीरो?

अनुष्का मेरी प्ररेणा है

विराट कोहली ने अपने इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा को अपनी प्ररेणा बताया। उन्होंने कहा कि मेरी जिंदगी का एक बिल्कुल अलग नजरिया था। जब आप किसी को प्यार करते हैं तो आप अपने अंदर बदलाव लाना शुरू कर देते हैं। अनुष्का का जिंदगी को देखने का नजरिया बिल्कुल अलग है। इस चीज ने मुझे हमेशा अपनी जिंदगी में एक अच्छे बदलाव के लिए प्रेरित किया है और चीजें स्वीकार करने की हिम्मत मेरे अंदर दी। आपको बता दें कि शादी के तीन साल बाद जनवरी, 2021 में उन्होंने बेटी वामिका का अपनी जिंदगी में स्वागत किया था।

Next Article