होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Dussehra puja vidhi: राम ने दशहरे पर क्यों की थी अस्त्र और शस्त्रों की पूजा, जानिए इसका महत्व

Dussehra puja vidhi 2023: दशहरे के दिन विशेष अस्त्र और शस्त्रों की पूजा की जाती है। इस भगवान राम आज ही के दिन रावण का वध करने के बाद देव-देवताओं द्वारा दिए गए अस्त्र शस्त्र की पूजा की थी।
12:24 PM Oct 24, 2023 IST | BHUP SINGH

Dussehra puja vidhi 2023: आज पूरे देश में दशहरा या विजयदशमी का त्योहार मनाया जा रहा है। आज ही के दिन राम ने रावण का अंत किया था तबसे ही असत्य पर सत्य की जीत के रूप में हिंदू धर्म में दशहरा का त्योहार मनाया जा रहा है। विजयदशमी के दिन शस्त्र पूजा भी जाती है।

यह खबर भी पढ़ें:-Dussehra 2023: कानपुर में है 100 साल पुराना रावण का मंदिर, सिर्फ विजयादशमी के दिन खुलते हैं कपाट

दशहरे पर होती है शस्त्र पूजा

राम और रावण के बीच युद्ध लंबा चला और समस्त देवी देवताओं ने अपने विशेष अस्त्र और शस्त्र भगवान राम को रावण के वध के लिए दिए थे। जब रावण का वध हो गया तब भगवान श्रीराम ने इन शस्त्रों का पूजन कर वापस उन देवताओं को लौटाया था। तभी से दशहरे पर शस्त्र पूजन की परंपरा चली आ रही है। माना जाता है कि विशेष अस्त और शस्त्रों से भगवान राम ने रावण का वध कर युद्ध में विजय प्राप्त की थी।

शस्त्र पूजन का महत्व

मान्यता है कि दशहरा से पहले आयुध पूजा में शस्त्र, यंत्र और उपकरणों का पूजन करने से हर कार्य में सफलता मिलता है। प्राचीन काल में क्षत्रिय युद्ध जाने के लिए दशहरा का दिन चुनते थे, ताक विजय का वरदान मिले। इसके अलावा पौराणिक काल में ब्राह्मण भी दशहरा के ही दिन विद्या ग्रहण करने के लिए अपने से निकलते थे और व्यापारी वर्ग भी दशहरा के दिन ही अपने व्यापार की शुरुआत करना अच्छा मानते थे। यही वजह है कि दशहरे से पहले आयुध पूजा बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है।

यह खबर भी पढ़ें:-28 अक्टूबर को साल का आखिरी चंद्रग्रहण: जानें टाइमिंग, जयपुर में भी दिखेगा

Next Article