For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संविधान पार्क का किया भ्रमण, मूर्तिशिल्प के पास खिंचवाई फोटो

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजभवन में निर्मित संविधान पार्क का भ्रमण किया। उन्होंने संविधान के कला-रूपों का बारीकी से अवलोकन किया।
01:09 PM Jan 11, 2023 IST | ISHIKA JAIN
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संविधान पार्क का किया भ्रमण  मूर्तिशिल्प के पास खिंचवाई फोटो

जयपुर। देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बुधवार सुबह राजभवन में निर्मित संविधान पार्क का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कहा है कि संविधान से जुड़ी संस्कृति और संवैधानिक मूल्यों के कला-रूप में देशभर में यह अनुपम उदाहरण है। उन्होंने संविधान पार्क में निर्मित संविधान के कला-रूपों का बारीकी से अवलोकन किया।

Advertisement

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने की संविधान पार्क की सराहना

संविधान पार्क के भ्रमण के बाद उन्होंने राज्यपाल कलराज मिश्र से विशेष रूप से संवाद कर संविधान के मूर्तरूप की इस पहल के लिए उन्हें विशेष रूप से बधाई दी। साथ ही कहा कि आजादी के बाद इस तरह की यह अनूठी पहल राजस्थान में उनके प्रयासों से ही संभव हो पाई है। जगदीप धनखड़ ने राजभवन में चरखा कातते महात्मा गांधी की उस प्रतिमा की भी सराहना की जिसने स्वदेशी के जरिए आजादी आंदोलन को गति प्रदान करने में महती भूमिका निभाई। उन्होंने इस प्रतिमा, मयूर स्तम्भ और महाराणा प्रताप की अपने प्रिय घोड़े चेतक के साथ ‘विश्रांति‘ मुद्रा में निर्मित प्रतिमा के समक्ष फोटो भी खिंचवाया।

ये खबर भी पढ़े:– Joshimath Sinking: जोशीमठ में हर पल बिगड़ रहे हालात, मौसम हुआ खराब, बिना मुआवजे घर खाली करने को तैयार नहीं लोग

उपराष्ट्रपति ने मूर्तिशिल्प के पास खिंचवाई फोटो

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने संविधान निर्माण और उससे जुड़ी संविधान समितियों की कार्यवाही, संविधान निर्माण के बाद उसके लागू होने तक की ऐतिहासिक यात्रा और मूल संविधान की प्रति पर शांति निकेतन के सुप्रसिद्ध कलाकार नंदलाल बोस द्वारा निर्मित भारतीय संस्कृति से संबद्ध कलाकृतियों से जुड़े मूर्तिशिल्प, छायाचित्रों, मॉडल्स आदि का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। संविधान ग्रंथ के आवरण की निर्मित कलाकृति और उद्धेशिका के मूर्तिशिल्प के पास फोटो भी खिंचवाई।

.