For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Vasundhara Raje : वसुंधरा के दौरों में दिख रहा जबरदस्त 'जनाधार', देखें तस्वीरें

01:24 PM Apr 20, 2023 IST | Jyoti sharma
vasundhara raje   वसुंधरा के दौरों में दिख रहा जबरदस्त  जनाधार   देखें तस्वीरें

वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) इन दिनों लगातार दौरे कर रही हैं। आज वे सूरतगढ़ दौरे पर हैं। कल वे बीकानेर दौरे पर थीं। हालांकि सड़क मार्ग से जाने के चलते कई जiह उनका भव्य स्वागत-सत्कार भी हो रहा है। राजे वहां के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिल रही हैं, उनसे बातचीत भी कर रही हैं। राजे के इन दौरों में लोगों की खासी भीड़ उमड़ती दिखाई दे रही है, जो कि उनके जबरदस्त जनाधार को दर्शा रहा है।

Advertisement

Vasundhara Raje

सूरतगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इलाके की बिजली, पानी, गंदगी, नहर की मरम्मत जैसे मुद्दे कार्यकर्ताओं ने उठाए। यहां फैले नशे के कारोबार के मुद्दे को भी राजे ने चिंताजनक बताया।

Vasundhara Raje

राजे (Vasundhara Raje) ने सूरतगढ़ के थर्मल रेस्ट हाऊस में कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।

Vasundhara Raje

यहां पूर्व UDH मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, नोखा विधायक बिहारी लाल बिश्नोई, पूर्व विधायक अशोक नागपाल, भादरा के पूर्व विधायक संदीप बेनीवाल, विजयनगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र लेघा, अशोक आसेरी समेत कई कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।

Vasundhara Raje

वहीं वसुंधरा राजे शाम 4 बजे सरदारशहर भी पहुंचेंगी। वे यहां श्री इच्छापुरण बालाजी मंदिर में दर्शन करेंगी। साथ ही यहां के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगी।

Vasundhara Raje

वसुंधरा राजे ने सूरतगढ़ में पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वीराज मील से भी मुलाकात की साथ ही डेरा सच्चा सौदा के मेंबर कमेटी के सदस्यों से भी मिलीं।

.