होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

बीजेपी में आज राजनीतिक हलचल का दिन, वसुंधरा राजे सालासर में मनाएंगी जन्मदिन, जश्न में शामिल होंगे अरुण सिंह

09:00 AM Mar 04, 2023 IST | Supriya Sarkaar

चुरू। भाजपा के लिए आज का दिन बेहद राजनीतिक हलचल वाला रहना वाला है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शनिवार को सालासर बालाजी में पूजा अर्चना कर अपना जन्मदिन मनाएंगी। इस मौके पर राजे समर्थकों की तरफ से एक बड़ी जनसभा भी रखी गई है। वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के नेतृत्व में इसी दिन पार्टी प्रदेश सरकार की नीतियों को लेकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह इन दोनों ही कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

अरुण सिंह की तरफ से इन दोनों कार्यक्रम में शामिल होने का औपचारिक कार्यक्रम जारी किया गया है। प्रदेश प्रभारी की तरफ से जारी किया गया यह औपचारिक कार्यक्रम पार्टी नेताओं के इस दो बड़े आयोजन के बीच उहापोह की स्थिति में फंसे कार्यकर्ताओं के लिए भी संदेश माना जा रहा है। प्रदेश भाजपा में इन दोनों कार्यक्रम को लेकर गुटबाजी चरम पर है। पूर्व मुख्यमंत्री राजे का जन्मदिन 8 मार्च को आता है, लेकिन इस बार वे 4 दिन पहले ही इसे सेलिब्रेट कर रही हैं। 

(Also Read- रिन्यूएबल एनर्जी कॉन्क्लेव : उद्योगपतियों से बोले CM गहलोत – आपको भी ED-CBI का डर, तभी नहीं बोलते…)

कई राजनीतिक विश्लेषक इसे राजे के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देख रहे हैं। वहीं राजे के जन्मदिन पर भी भाजपा की अंदरूनी रार सड़कों पर लगे पोस्टर्स में एक बार फिर से खुलकर सामने आती नजर आ रही है। दरअसल राजधानी से लेकर प्रदेशभर में लगे वसुंधरा राजे के जन्मदिन पोस्टर में से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनियां गायब हैं। उसमें भाजपा का कें द्रीय नेतृत्व मौजूद है। इससे एक बार फिर सतीश पूनियां और राजे के बीच में गुटबाजी सामने आती दिख रही है।

प्रदर्शन की तारीख पर उठे सवाल 

वसुंधरा राजे के जन्मदिन के समारोह को लेकर भाजपा कार्यकर्ता उधेड़बुन में हैं। पार्टी के विधानसभा घेराव की तय तारीख चार मार्च को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। क्योंकि राजे समर्थक पहले ही उनका जन्मदिन भव्य मनाने का ऐलान कर चुके थे। इसके बावजूद विधानसभा घेराव के लिए भाजपा प्रदेश नेताओं ने चार मार्च की तारीख का ऐलान करना कई तरीके के सवाल खड़े कर रहा है।

युवा मोर्चा ने कहा- सरकार डर गई  

भाजपा के प्रदर्शन को लेकर युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि विधानसभा घेराव से कांग्रेस सरकार डर गई है परन्तुयुवा मोर्चा राजस्थान में पेपर लीक, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था आदि मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाता आया है । शर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा ने राजस्थान विधानसभा का कै लेण्डर देखकर ही विधानसभा का घेराव करने का निर्णय लिया था। लेकिन सरकार ने युवा मोर्चा घेराव से एक दिन पहले विधानसभा स्थगित कर दी।

(Also Read- पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल ने नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाते हुए सीएम गहलोत को लिखा पत्र)

Next Article