होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Vasundhara Raje का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने ट्वीट की दी शुभकमानाएं, जानिए राजे का अब तक का सफर

Jaipur: पीएम मोदी ने वसुंधरा राजे को दी जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं। वसुंधरा राजे ने कहा, 'मेरे जन्मदिन पर आप से मिली शुभकामनाओं के लिए कृतज्ञ हूं, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए किए जा रहे आपके प्रयास हमारे लिए प्रेरणा हैं।
10:34 AM Mar 08, 2023 IST | BHUP SINGH

जयपुर। राजस्थान की पूर्व सीएम और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) आज 70 साल की हो गई हैं। ग्वालियर के राजघराने में जन्मी ये बेटी 5 बार सांसद तो 2 बार राजस्थान की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। राजे एक ऐसी शख्सियत है जिन्होंने अपने राजनीतिक कॅरियर को सफलता के शिखर तक पहुंचाया है। वसुंधरा राजे को पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी ट्वीट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, ओम माथुर और अशोक परनामी सहित अनेक नेताओं ने भी जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-सीएम गहलोत ने ट्वीट कर बीजेपी नेताओं से पूछा सवाल, कहा- जब शहीद के बच्चे बालिग होंगे तो उन बच्चों का क्या होगा?

जिलेभर से बधाईयों का सिलसिला जारी

जिलेभर से वसुंधरा राजे को जन्मदिन की बधाईयां देने वालों का सिलसिला जारी है। सभी BJP कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि राजे को बधाइयां दे रहे हैं। आज सुबह से ही जन्मदिन की बधाई देने का सिलसिला जारी, सोशल मीडिया पर भी वसुंधरा राजे को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। रायपुर-मारवाड़ राज परिवार की ओर से भी राजे को शुभकामनाएं दी। युवा राजपूत नेता मानवजीत सिंह राठौड़ ने राजे को जन्मदिन की बधाई दी। किसान मोर्चा के कमलेश बोहरा ने भी राजे को शुभकामनाएं प्रेषित की। पीएम के ट्वीट पर वसुंधरा राजे ने कहा, ‘मेरे जन्मदिन पर आप से मिली शुभकामनाओं के लिए कृतज्ञ हूं, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए किए जा रहे आपके प्रयास हमारे लिए प्रेरणा हैं।

सालासर में 4 मार्च को मनाया था जन्मदिन

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने 4 मार्च को सालासर बालाजी धाम में अपना जन्मदिन मनाया था। यहां पर एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया था। इसे वसुंधरा राजे के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा गया था। समर्थकों ने जनसभा में एक लाख भीड़ जमा होने का दावा किया था। जब इसी दिन जयपुर में भाजयुमो गहलोत सरकार के खिलाफ पेपर लीक मामले में प्रदर्शन किया था।

यह खबर भी पढ़ें:-अम्बेडकर जयंती पर जयपुर में फिर होगी मैराथन

वसुंधरा राजे का राजनीतिक कॅरियर

-राजस्थान की 70 साल की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जन्म 8 मार्च 1953 को मुंबई में हुआ था।
-वसुंधरा राजे के पिता का नाम जीवाजी राव सिंधिया और मां विजया राजे सिंधिया थी।
-जिवाजीराव ग्वालियर के 9वें महाराजा थे।
-ग्वालियर के राजघराने में जन्मी वसुंधरा राजे की शादी साल 1972 में राजस्थान के ढोलपुर के सातवें महाराजा हेमंत सिंह से हुई, लेकिन एक साल बाद ही ये शादी टूट गई।
-वसुंधरा राजे भारतीय जनता पार्टी से 2 बार राजस्थान की मुख्यमंत्री रह चुकी है।
-पहली बार वसुंधरा ने साल 2003 में राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभाली।
-राजे सीएम बनने से पहले केंद्र में विदेश राज्य मंत्री और एमएसएमई मंत्रालय में भी कामकाज संभाल चुकी है।
-वसुंधरा ने पहला चुनाव 1984 में मध्य प्रदेश के भिंड क्षेत्र से लड़ा और अपने पहले लोकसभा चुनाव में ही वो हार गई।
-साल 1998-99 में अटल बिहारी वाजपेई सरकार में राजे केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हुई।
-5 बार सांसद और 5 बार विधानसभा चुनाव जीतने वाली वसुंधरा राजे ने पहली बार विधानसभा चुनाव 1985 में जीता।
-जिसके बाद 2003 से लगातार वसुंधरा राजे झालरापाटन से चुनाव जीतती आ रही है।

Next Article