होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

वास्तु शास्त्र: भूलकर भी घर के बगीचे में ना लगाए ये 4 पेड़, वरना हो जाएगे बर्बाद

09:48 PM Apr 22, 2023 IST | Mukesh Kumar

आज के दौर में हर व्यक्ति की चाहत होती है कि घर में एक बगीचा हो और उसमें कई तरह के पेड़ -पौधे लगे हों। घर को इन पौधों से सजाएं और प्रकृति के नजदीक रहें, मगर कई बार जगह की कमी से लोग ऐसा नहीं कर पाते हैं। फिर भी लोग छोटी जगहों पर गमलों में कई पौधे लगा लेते हैं। इनमें कई पौधे घर का वास्तु बिगाड़ देते हैं। इनको लगाने से आप दुर्भाग्य को आमंत्रित कर लेते हैं। आपको बताते हैं ये कौनसे पेड़-पौधे हैं-

इमली का पेड़
ऐसी मान्यता है कि इमली का पेड़ नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। इसलिए इसे घर में लगाने की मनाही है। इसे घर के बाहर या धार्मिक स्थल पर लगाना चाहिए।

बबूल का पेड़
बबूल का पेड़ या खेजड़ी या शमी जो भी कहें,इस पेड़ को भी घरों में लगाना वर्जित है। आयुर्वेद और ज्योतिष के अनुसार शमी का पेड़ बहुत पवित्र माना जाता है। इसमें कांटे होते हैं,इसलिए इसे घर के बाहर लगाना चाहिए। कोई भी कांटेदार पेड़ या पौधा घर में नहीं लगाना चाहिए।

पीपल का पेड़
ऐसा माना जाता है कि पीपल के वृक्ष में भगवान विष्णु का निवास होता है। यह अत्यंत पवित्र होने के साथ ही स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है। यह पेड़ सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देने वाला माना जाता है। इसे भी घर में लगाना अच्छा नहीं होता । इसका कारण यह है कि इसकी जड़ें घर की नींव तक पहुंच जाती है जो घर को नुकसान करने के लिए काफी है। इसको काटने का पाप करने से बेहतर है ,इसे घर में ना लगाया जाए।

बेल का पेड़
बेलपत्र का पेड़ भगवान शिव को बहुत प्रिय है। इसके पत्ते शिव पूजा करते समय चढ़ाये जाते हैं। इसे भी घर में लगाना शुभ नहीं माना जाता है। इसको घर में लगाने से नुकसान के साथ,सुख-शांति भी खत्म होती है।

Next Article