For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

वंदे भारत ट्रेन भी भगवामय…नए लुक वाली ट्रेन में हुए ये अहम बदलाव, जानें-ट्रैक पर कब दौड़ेगी

देश की सेमी हाई स्पीड 'वंदे भारत' एक्सप्रेस ट्रेन अपनी पहली लॉन्चिंग से ही लगातार चर्चा में है। ऐसे में अब वंदे भारत ट्रेन अपने नए अवतार को लेकर सुर्खियों में आ गई है।
02:05 PM Jul 09, 2023 IST | Anil Prajapat
वंदे भारत ट्रेन भी भगवामय…नए लुक वाली ट्रेन में हुए ये अहम बदलाव  जानें ट्रैक पर कब दौड़ेगी
Vande-Bharat-train-new-colour

Indian Railways : नई दिल्ली। देश की सेमी हाई स्पीड 'वंदे भारत' एक्सप्रेस ट्रेन अपनी पहली लॉन्चिंग से ही लगातार चर्चा में है। ऐसे में अब वंदे भारत ट्रेन अपने नए अवतार को लेकर सुर्खियों में आ गई है। खास बात ये है कि हिंदुत्व के एजेंडे पर चल रही केंद्र सरकार की वंदे भारत ट्रेन भी अब भगवामय हो गई है। दरअसल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को चेन्नई में रेलवे की उत्पादन इकाई इंटीग्रल कोच फैक्ट्री का दौरा किया। इसके बाद रेल मंत्री ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की। जिसमें साफ दिख रहा है कि अब वंदे भारत ट्रेन भगवामय हो गई है।

Advertisement

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन के 28वें रेक का रंग भारतीय तिरंगे से प्रेरित है। अभी तक वंदे भारत नीले और सफेद रंग के साथ आती थी। लेकिन अब नई वंदे भारत को नारंगी और स्लेटी (ग्रे) रंग में तैयार किया जा रहा है। साथ ही नई वंदे भारत ट्रेन में कई लेटेस्ट फीचर्स जोड़े गए है। नई वदे भारत ट्रेन में सिटींग स्टाइल, डिजाइन, सेफ्टी और तकनीकी सुधार समेत कई अहम बदलाव किए गए हैं। अपग्रेड का काम वंदे भारत का निर्माण की जन्मस्थली इंटीग्रल कोच फैक्ट्री चेन्नई में ही हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें:- 25% कम होगा AC चेयर कार और एग्जीक्यूटिव श्रेणी का किराया, जानें-कौनसी ट्रेनों में लागू होगी ये व्यवस्था

नई वंदे भारत के इस साल के अंत तक चलने की उम्मीद

अभी वंदे भारत ट्रेन के 25 रेक देशभर के अलग-अलग रूट्स पर चल रहे हैं और दो रेक को रिजर्व्ह रखा गया है। 28वें रेक का रंग परीक्षण के तौर पर बदला गया है और उसे भगवा रंग दिया गया है। उम्मीद है कि साल के अंत तक इसे तैयार कर लिया जाएगा। फिलहाल, इसे रेलवे बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद फाइनल किया जाएगा।

भगवा ट्रेन में किए गए ये बदलाव

बता दें कि फीडबैक के आधार पर रेलवे लगातार वंदे भारत ट्रेनों में बदलाव कर रही है। नए अवतार वाली 'भगवा' वंदे भारत ट्रेन में 25 तरह के सुधार किए गए है। साथ ही नए सेफ्टी फीचर एंटी क्लाइम्बर्स पर भी काम किया जा रहा है। वंदे भारत ट्रेन का नया रंग तिरंगे से लिया गया है। इस नई वंदे भारत ट्रेन में ऑरेंज कलर प्रमुखता से उभरकर आ रहा है। साइड से देखने पर ब्लैक और ऑरेंज कलर दिखाई दे रहे हैं। नए रंग की वंदे भारत ट्रेन में सीट का डिक्लाइनिंग एंगल बढ़ाया गया है। सीटों को और गद्देदार बनाया गया है। वॉश बेसन और टॉयलेट के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है। एक्जीक्यूटिव चेयर कार में पैरों के आराम के लिए जगह बढ़ाई गई है। नई ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट तक पहुंच आसान होगी।

ये खबर भी पढ़ें:-West Bengal: पंचायत चुनाव में भड़की हिंसा में 16 की मौत, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ममता सरकार से मांगी रिपोर्ट

.