होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

साड़ी वाली महिलाओं को करता था टारगेट, US में दो महीने में की 14 वारदातें

सांता क्लारा काउंटी जिला अटॉर्नी कार्यालय के अनुसार, 37 वर्षीय लाथन जॉनसन ने कथित तौर पर जून से अगले दो महीनों के भीतर वृद्ध हिंदू महिलाओं को निशाना बनाया और उनकी गर्दन से हार लूट लिए।
09:19 AM Oct 08, 2022 IST | Sunil Sharma

कैलिफोर्निया में 14 हिंदू महिलाओं पर जानलेवा हमला करके उनकी ज्वेलरी लूट के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ने इन घटनाओं को महज दो महीने के अंतराल में अंजाम दिया है। इन वारदातों में एक बात जो कॉमन है वो यह कि उसका शिकार सिर्फ साड़ी पहनने वाली महिलाएं थीं। अपराध को अंजाम देने के बाद वह महिलाओं के आभूषण लूट लेता था।

सांता क्लारा काउंटी जिला अटॉर्नी कार्यालय के अनुसार, 37 वर्षीय लाथन जॉनसन ने कथित तौर पर जून से अगले दो महीनों के भीतर वृद्ध हिंदू महिलाओं को निशाना बनाया और उनकी गर्दन से हार लूट लिए। पालो ऑल्टो निवासी जॉनसन भीड़-भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं को शिकार बनाता था। इस लूटपाट में उसने महिलाओं के साथ मारपीट भी की।

यह भी पढ़ें: अब तेल के साथ सोना भी बेचेगा सऊदी अरब, मदीना में मिला अथाह सोना… जल्द शुरू होगी खुदाई

इन महिलाओं को बनाता था शिकार

रिपोर्ट के मुताबिक, उसका शिकार विशेष रूप से 50 से 73 उम्र की महिलाएं होती थी। वह सिर्फ साड़ी पहनने वाली महिलाओं को शिकार बनाता था। जिला अटॉर्नी के कार्यालय ने कहा कि जब उन पर हमला किया गया तो लगभग सभी पीड़ितों ने साड़ी, बिंदी, या अन्य प्रकार की भारतीय पोशाक पहन रखी थी। जून में शुरू हुई अधिकांश घटनाएं सैन जोस, मिलपिटास, सनीवेल और सांता क्लारा में हुईं। वह महिलाओं पर जानवेला हमला करने से भी गुरेज नहीं करता था।

यह भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन जंग पर है एलियन की नजर! यूक्रेनी खगोलविदों का दावा, कीव में दिखे UFO

दोषी ठहराया गया तो 63 साल की सजा

जॉनसन को सांता क्लारा पुलिस विभाग और यूएस मार्शल पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर दोषी ठहराया जाता है, तो जॉनसन को अधिकतम 63 साल की जेल की सजा मिल सकती है। मामले में अगली सुनवाई 4 नवंबर को होगी। चोरी किए गए सभी हारों की कीमत लगभग 35,000 अमेरिकी डॉलर आंकी गई है।

Next Article