होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

नासा के इंसानों को चांद पर भेजने का कार्यक्रम, आर्टेमिस मिशन की लॉन्चिंग टली

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने अपने आर्टेमिस कार्यक्रम की लॉन्चिंग को साल 2026 तक के लिए टल गया है। इस मिशन का उद्देश्य अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर भेजना है। नासा के अधिकारियों ने बताया है कि आर्टेमिस III मिशन के तहत अपोलो कार्यक्रम के बाद पहली बार चंद्रमा पर मनुष्यों को उतारने की योजना है।
09:03 AM Jan 11, 2024 IST | BHUP SINGH

वाशिंगटन। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने अपने आर्टेमिस कार्यक्रम की लॉन्चिंग को साल 2026 तक के लिए टल गया है। इस मिशन का उद्देश्य अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर भेजना है। नासा के अधिकारियों ने बताया है कि आर्टेमिस III मिशन के तहत अपोलो कार्यक्रम के बाद पहली बार चंद्रमा पर मनुष्यों को उतारने की योजना है। इस मिशन को अब कम से कम सितंबर 2026 तक शुरू नहीं किया जा सकेगा। इससे पहले यह मिशन 2025 के लिए निर्धारित किया गया था। वहीं, आर्टेमिस II को इसी साल लॉन्च किया जाना था। अब तकनीकी कारणों से इन दोनों मिशनों को टाल दिया गया है। नासा के अधिकारियों ने बताया बहुत उत्साह में हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-17 की उम्र में राजनीति, बुर्का बैन कर चर्चाओं में आए…जानें कौन हैं फ्रांस के पहले गे PM ग्रेबियल अटल

पचास से ज्यादा साल बाद आर्टेमिस मिशन के साथ इंसान को चंद्रमा पर भेजने की तैयार है, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि हमें और इंतजार करना पड़ेगा। मिशन को सुरक्षित रूप से पूरा करने के लिए आर्टेमिस II और आर्टेमिस III के शेड्यूल को समायोजित कर रहे हैं, ताकि टीमों को पहली बार विकास, संचालन और एकीकरण से जुड़ी चुनौतियों के माध्यम से काम करने की अनुमति मिल सके। दरअसल, अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा पहने जाने वाले स्पेससूट की इंजीनियरिंग और दूसरे साजो सामान तैयार होने में देरी हो रही है।

50 साल पहले चांद पर भेजा था इंसान

नासा को आर्टेमिस 2 मिशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्रियों को 2024 के आखिर तक अंतरिक्ष में भेजा जाना था। वहीं, आर्टेमिस 3 मिशन के तहत 2025 में चार अंतरिक्ष यात्री चांद पर लैंडिंग करने वाले थे। तकनीकी कारणों से नासा ने अब वह इस मिशन को 2025 की बजाय 2026 में पूरा किया जाएगा। नासा ने 50 साल पहले इंसान को पहली बार चांद पर भेजा था। एक बार फिर नासा का यही लक्ष्य था। इस मिशन में 1972 के बाद पहली बार मनुष्यों के साथ चांद की सतह पर नासा वापसी करना चाहता है।

यह खबर भी पढ़ें:-आपत्तिजनक टिप्पणी से भारत में गुस्सा, कैसे अब मालदीप की अर्थव्यवस्था पर मंडराया खतरा, जानिए

Next Article