For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

UPSC सिविल सेवा रिजल्ट 2022: इशिता किशोर ने पहले पायदान पर मारी बाजी, टॉपर्स में 4 लड़कियां

02:40 PM May 23, 2023 IST | Sanjay Raiswal
upsc सिविल सेवा रिजल्ट 2022  इशिता किशोर ने पहले पायदान पर मारी बाजी  टॉपर्स में 4 लड़कियां

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा 2022 का फाइनल परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं। परीक्षा में कुल 933 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। पहले चारों स्थानों पर लड़कियों का कब्जा रहा है। यूपीएससी आईएस परीक्षा 2022 में इशिता किशोर ने AIR 1 रैंक हासिल की है। उसके बाद गरिमा लोहिया, उमा हरथी एन और स्मृति मिश्रा रहीं। दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया और तीसरे स्थान पर उमा हरति एन रहे। चौथा स्थान स्मृति मिश्रा और पांचवां मयूर हजारिका ने हासिल किया।

Advertisement

UPSC CSE 2022 टॉपरों की सूची...

  1. इशिता किशोर।
  2. गरिमा लोहिया।
  3. उमा हरति एन।
  4. स्मृति मिश्रा।
  5. मयूर हजारिका।
  6. गहना नव्या जेम्स।
  7. वसीम अहमद भट।
  8. अनिरूद्ध यादव।
  9. कनिका गोयल।
  10. राहुल श्रीवास्तव।

इतने उम्मीदवारों का चयन…

यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में कुल 933 उम्मीदवार नियुक्ति के लिए चयनित किए गए हैं। इनमें से 345 कैंडिडेट्स अनारक्षित, 99 ईडब्ल्यूएस, ओबीसी से 263 एससी से 154 तथा एसटी कैटेगरी से 72 उम्मीदवार शामिल किए हैं।

आईएएस के लिए 180 शॉर्टलिस्ट

आईएएस के पद पर चयन के लिए 180 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। जबकि 178 उम्मीदवारों की रिजर्व सूची भी तैयार की गई है।

UPSC CSE Result ऐसे करें चेक

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें UPSC CSE मुख्य परिणाम 2022 (अंतिम) लिखा हो।

अब स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुलेगी।

पीडीएफ फाइल में यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य अंतिम परिणाम 2022 होगा।

मेरिट लिस्ट चेक करें और उसे डाउनलोड करें।

15 दिन बाद जारी किए जाएंगे मार्क्स परिणाम

परीक्षार्थियों के मार्क्स परिणाम की घोषणा के करीब 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे। 18 अप्रैल तक यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू चले थे। इंटरव्यू राउंड की शुरुआत 30 जनवरी से हुई थी। मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2,529 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के तहत आईएएस, आईपीएस समेत सर्विसेज में 1011 पदों पर भर्ती निकाली थी।

.