For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

कौन है UPSC 2022 की टॉपर इशिता किशोर, MNC की नौकरी छोड़ देखा कलेक्टर बनने का सपना

03:56 PM May 23, 2023 IST | Jyoti sharma
कौन है upsc 2022 की टॉपर इशिता किशोर  mnc की नौकरी छोड़ देखा कलेक्टर बनने का सपना

भारतीय लोकसेवा आयोग की ओर से आयोजित की जाने वाली देश की सबसे कठिन परीक्षा में इशिता किशोर ने टॉप किया है। इशिता के AIR-1 आई है। इशिता के अलावा देश की 4 लड़कियों ने इस परीक्षा में टॉप किया है। जिसमें गरिमा लोहिया, उमा हरथी एन और स्मृति मिश्रा शामिल हैं।

Advertisement

दिल्ली यूनिवर्सिटी से की पढ़ाई

UPSC टॉप करने वाली इशिता किशोर लेडी श्रीराम कॉलेज से इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएट हैं। उन्होंने 2 साल MNC कंपनी में काम भी किया। उसमें उन्होंने रिस्क एडवाइजर के पद पर नौकरी की। उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी से पहले कई कंपनियों में इंटर्नशिप भी की थी। जिसमें गेल इंडिया, सीआरवाई शामिल हैं। इशिता पॉलिटिकल साइंस की छात्रा रही हैं। इशिता ने भारत सरकार के खेल एवं युवा मंत्रालय में भी काम किया है। वे यहां इंडो चाइना यूथ डेलिगेशन के सदस्य के रूप में शामिल थीं।

सामाजिक कार्यों के लिए लगातार काम करते-करते इशिता के मन में सिविल सर्विसेज की चाहत जगी। इसके बाद से ही उन्होंने अपनी इस चाहत को प्रोफेशन बनाने के बारे में सोचा। हर विषय की जानकारी लेकर इशिता UPSC के एग्जाम की तैयारी में जुट गईं थीं। इशिता ने इससे दो बार सिविल सर्विसेज की परीक्षा दी है लेकिन दोनों ही बार वे प्रिलिम्स तक में असफल हो गई थीं, यानी प्रीलिम्स की परीक्षा भी वे क्रैक नहीं कर पाई थीं, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और तीसरी बार जब एग्जाम दिया तो प्रिलिम्स ही नहीं, मेन्स भी क्रैक किया और अब टॉपर बन गईं।

टीम वर्क में भरोसा

IAS बन इशिता किशोर लीडरशिप क्वालिटी को और एक्सप्लोर करेंगी। इशिता अपने एक सवाल के जवाब में कहती हैं कि अगर वे IAS अधिकारी बनती हैं तो टीम वर्क से मिलकर काम करेंगी। क्यों कि टीम से हम हर एक की क्वालिटी को अपने काम में ला सकते हैं जिससे इस काम को बेहतर तरीके से किया जा सकता है।

खेलों की है शौकीन

इशिता किशोर खुद बताती हैं कि वे खेलों की काफी शौकीन हैं। उन्होंने खेल एवं युवा मंत्रालय में बतौर इंडो-चाइना यूथ डेलिगेशन के सदस्य के तौर भी काम किया है। वे अलग-अलग खेलों में अपने हाथ आजमाती रहती हैं। वे अपने स्कूल टाइम में भी एक स्पोर्ट्स पर्सन रही हैं।

ये हैं UPSC CSE 2022 के टॉपर

1- इशिता किशोर

2- गरिमा लोहिया

3- उमा हरति एन

4- स्मृति मिश्रा

5- मयूर हजारिका

6- गहना नव्या जेम्स

7- वसीम अहमद भट

8- अनिरूद्ध यादव

9- कनिका गोयल

10- राहुल श्रीवास्तव

.