For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

UPI ट्रांजैक्शन ने बनाया नया कीर्तिमान, दिसंबर 2023 में 18.23 करोड़ रुपए की हुई लेनदेन

05:19 PM Jan 03, 2024 IST | Mukesh Kumar
upi ट्रांजैक्शन ने बनाया नया कीर्तिमान  दिसंबर 2023 में 18 23 करोड़ रुपए की हुई लेनदेन
upi

ऑनलाइन पेमेंट सर्विस (UPI) ने आज जनता की जीवन को और भी आसान बना दिया है। जब से ऑनलाइन पेमेंट यूपीआई का चलन शुरु हुआ है, तब से आनलाइन ट्रांजेक्शन में जबरदस्त तेजी आई है। दिसंबर 2023 में भी UPI से भुगतान ने एक बार नया कीर्तिमान रिकॉर्ड बनाया है। दिसंबर महीने में यूपीआई से जनता ने 18.23 लाख करोड़ का लेन-देन किया है, जो कि साल 2022 की तुलना से 54 फीसदी अधिक है, फिर चाहें वो चाय-नाश्ता हो या घर का राशन लोग अधिंकाश खर्च ऑनलाइन ही कर रहे हैं।

Advertisement

UPI लेनदेन में रोजाना हो रहा है इजाफा
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर महीने में 18.23 लाख करोड़ रुपए का लेनदेन किया गया है और यह नवंबर के मुकाबले 5 फीसदी बढ़ गया है। दिसंबर महीने में यूपीआई के लिए इसलिए भी खास रहा क्योंकि इस महीने में अबतक के सबसे ज्यादा ट्रांजैक्शन्स किए गए और यूपीआई लेनदेन ने नई ऊंचाई को छू लिया है।

साल 2023 में कितना हुआ UPI ट्रांजेक्शन
अगर UPI लेनदेन की बात करें तो 2023 में इसका भी रिकॉर्ड दर्ज हुआ और 117.6 अरब ट्रांजैक्शन्स किए गए है। कीमतों के आधार से इस साल 183 लाख करोड़ रुपए का यूपीआई ट्रांजैक्शन हुआ है, जो साल 2022 की तुलना 45 फीसदी ज्यादा है।

इन चीजों में हुआ ज्यादा इस्तेमाल
चाय सिगरेट, चाय नाश्ता से लेकर घर के राशन, अन्य चीजों की खरीददारी में लोग यूपीआई का इस्तेमाल करते है। साल दर साल यूपीआई लेनदेन 42% की जबरदस्त तेजी के साथ 18 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड पर पहुंच गया है। साल 2023 में UPI से लेन-देन में 54% की तेजी दर्ज की गई है, जो कुल 1,202 करोड़ थी, वहीं, हर माह यूपीआई से पेमेंट में 7% की तेजी आई है।

IMPS में भी आई तेजी
तत्काल भुगतान सेवा (IMPS) लेनदेन दिसंबर में 6% बढ़कर 49.9 करोड़ हो गया है, जबकि नवंबर में यह आकड़ा 47.2 करोड़ रुपए था। दिसंबर का आंकड़ा 7 फीसदी बढ़कर 5.7 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जबकि नवंबर महीने में 5.35 लाख करोड़ का लेनदेन हुआ था। दिसंबर 2022 के तुलना आईएमपीएस के वॉल्यूम में 3 प्रतिशत और मूल्य में 17 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। दिसंबर में 4.87 ट्रिलियन लेनदेन किए गए और उनकी राशी 58.5 करोड़ रुपये थी।

.