For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

जोधपुर में सीएम आवास के बाहर उपेन यादव का प्रदर्शन, कहा- पेपर लीक नहीं रुके तो 2023 में सरकार का भविष्य खराब कर देंगे

04:57 PM Jan 11, 2023 IST | Jyoti sharma
जोधपुर में सीएम आवास के बाहर उपेन यादव का प्रदर्शन  कहा  पेपर लीक नहीं रुके तो 2023 में सरकार का भविष्य खराब कर देंगे

आज बेरोजगार एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने जोधपुर में प्रदर्शन किया। यही नहीं उन्होंने सीएम अशोक गहलोत के आवास के बाहर भी प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। उपेन यादव ने कहा कि पूरे राजस्थान में बेरोजगारों की आवाज बुलंद हो चुकी है और उन्हें भी यह संदेश मिल गया है कि अब बेरोजगार चुप नहीं बैठेंगे। आप बताइये अभी तक जितने भी पेपर लीक हुए हैं उसमें सरकारी कर्मचारियों का नाम आता है क्या आज तक किसी को उसके पद से हर्खास्त किया गया। मैं चेतावनी देता हूं कि अगर इस पेपर लीक को नहीं रोका गया तो 2023 में सरकार का भविष्य खराब कर देंगे। यहां एक नहीं दो नहीं बल्कि 10-10 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हो गए हैं।

Advertisement

सीएम आवास के बाहर किया प्रदर्शन

उपेन यादव आज जोधपुर में बेरोजगारों की मांगों को लेकर रैली निकाल रहे थे उन्होंने नई सड़क से कलेक्ट्रेट कर रैली निकाली। यहां तक कि उन्होंने जोधपुर में सीएम के आवास के बाहर भी प्रदर्शन किया। उपेन यादव ने बेरोजगारों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार को वरिष्ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा को पूरी तरह रद्द कर देनी चाहिए। अधिगम कोचिंग पर चले बुलडोजर मामले पर उपेन यादव ने कहा कि सरकार तो एक किराए के मकान पर बुलडोजर चलवा रही है। इन पेपर लीक माफिय़ाओं का तो आयोग और सरकार से गठबंधन है आखिर इन पर सरकार आंच कैसे आने दे सकती है।

कितने आरोपियों पर हुई है कार्रवाई

उपेन यादव ने कहा कि सदन में नकल माफिओं के लिए कानून बना है, लेकिन आज तक कितने आरोपियों पर उस कानून के तहत कार्रवाई हुई है। न ही किसी की संपत्ति जब्त की गई है। हर पेपर लीक में सरकारी कर्मचारियों का नाम ही आता है। लेकिन कितनों को सरकार ने बर्खास्त किया है। अगर इस पेपर लीक को नहीं रोका गया तो 2023 में सरकार का भविष्य खराब कर देंगे। उपेन यादव ने वरिष्ठ शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में सीबीआई जांच की मांग भी उठाई।

.