For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

अजमेर में यूपी की महिला से रेप, मकान मालिक ने निकाह का झांसा देकर किया दुष्कर्म

12:59 PM Mar 18, 2023 IST | Sanjay Raiswal
अजमेर में यूपी की महिला से रेप  मकान मालिक ने निकाह का झांसा देकर किया दुष्कर्म

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। मकान मालिक ने यूपी की महिला को किराए के बहाने घर में रखकर और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने गुरुवार को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

Advertisement

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि दो माह पहले वह अपने चाचा के साथ मकान की तलाश कर रही थी। इसी दौरान गंज थाने के पास रहने वाला मोहन लाल उसे मिला और उसे अपने घर में ही किराए से रखने को कहा। इसके बाद वेलेंटाइन-डे पर आरोपी मोहन लाल ने उसे निकाह पढ़ने का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद रोजाना उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोपी मोहन लाल उसे खाटूश्याम और जयपुर भी लेकर गया था। साथ ही जयपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में भी ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी बार-बार टालने लगा।

बुधवार को आरोपी मोहन लाल अपनी गर्लफ्रेंड ब्यूटी और शाहीन के साथ आया। तीनों ने उसे कॉल गर्ल बनाने की धमकी दी और मारपीट तक कर डाली। इतना ही नहीं आरोपी मोहन लाल ने पीड़िता का 1 लाख रुपये और उसका सामान भी हड़प लिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी के पिता की थाने के पास राशन की दुकान भी है।

ऐसे में वह कहता कि पुलिस भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। पीड़िता ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी और उसकी गर्लफ्रेंड के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(इनपुट-नवीन वैष्णव)

.