For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

नाइट शिफ्ट पर जा रहे सात लोगों को यूपी रोडवेज बस ने कुचला, 4 की मौत

10:41 AM Feb 09, 2023 IST | Jyoti sharma
नाइट शिफ्ट पर जा रहे सात लोगों को यूपी रोडवेज बस ने कुचला  4 की मौत

उत्तर प्रदेश के नोएडा में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर यूपी के रोडवेज बस ने 7 कर्मचारियों को कुचल दिया जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। यह सभी कर्मचारी नाइट शिफ्ट में ड्यूटी करने के लिए फैक्ट्री जा रहे थे। तभी दादरी से नोएडा की ओर आती हुई बस ने सातों कर्मचारियों को कुचल दिया।

Advertisement

रात 12:00 बजे के बाद नाइट शिफ्ट पर जा रहे थे कर्मचारी

मामला बीती देर रात ग्रेटर नोएडा के बादलपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां पर एक ऑटोमोबाइल कंपनी के कर्मचारियों के शिफ्ट रात 12:00 बजे के बाद छूट रही थी। नाइट शिफ्ट में काम करने के लिए उधर से 7 कर्मचारी आ रहे थे। तभी दादरी से नोएडा की तरफ आ रही यूपी रोडवेज की बस ने 7 कर्मचारियों को कुचल दिया। जिससे चार कर्मचारियों की तो मौके पर ही मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

गंभीर घायलों को दिल्ली के सफदरगंज किया रेफर

इस भयानक एक्सीडेंट के बाद मजदूरों में कोहराम मच गया लेकिन आरोपी बस चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों को पहले निठारी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया था लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उन्हें दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में रेफर किया गया है।

पुलिस के कब्जे में बस… चालक फरार

पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। वहीं मृतकों में संकेश्वर कुमार और मोहरी कुमार बिहार के रहने वाले हैं। वहीं सतीश और पाल बादलपुर के ही रहने वाले हैं। जो लोग घायल हुए हैं उनके नाम अनुज धर्मवीर और संदीप है इस घटना की सूचना इनके परिजनों को दे दी गई है।

.