For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

18 साल की लड़की को 60 साल के बुजुर्ग हुआ इश्क, यूजर्स भड़के तो बोली-आपको क्या दिक्कत?

01:51 PM Jan 03, 2024 IST | Sanjay Raiswal
18 साल की लड़की को 60 साल के बुजुर्ग हुआ इश्क  यूजर्स भड़के तो बोली आपको क्या दिक्कत

Unique Love Story: कहते हैं कि प्यार अंधा होता है। ये न तो उम्र देखता है, ना ही कोई जात या मजहब। प्यार एक ऐसा अहसास है कि ये किसी को भी, किसी भी उम्र में और किसी से भी हो सकता है। इन दिनों एक ऐसी ही अनोखी प्रेम कहानी मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई है। जिसमें 18 साल की एक लड़की को 60 साल के बुजुर्ग से प्यार हो गया। इस लड़की ने दुनिया की परवाह किए बिना अपने से तीगुने उम्र के शख्स को अपना हमसफर बनाया।

Advertisement

हैरान करने वाली इस लव स्टोरी में इन दोनों की उम्र में 42 साल का फासला है। 18 साल की इस लड़की का नाम कीशा लुइस है। वहीं 60 साल के उनके ब्वॉयफ्रेंड का नाम दिमित्रियास है। ये दोनों अपने रिलेशनशिप में काफी खुश हैं। 60 साल के दिमित्रियास से प्यार में दीवानी कीशा लुइस कहती है कि लोग इनके रिलेशनशिप से जलते हैं। इसलिए वो आलोचना करते हैं।

द सन की रिपोर्ट के अनुसार, कीशा एक इन्फ्लुएंसर और फिटनेस एक्सपर्ट हैं। उनके बॉयफ्रेंड का नाम दिमित्रियास है। कपल साथ में जिम में एक्सरसाइज करता है। साथ ही रोमांटिक वीडियो शेयर करता है। दोनों का ही फिटनेस से काफी प्यार है।

साल 2022 की शुरुआत में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था, लेकिन कीशा और दिमित्रियास के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना होती है। लोग इनका काफी मजाक भी उड़ाते हैं। कुछ लोग कहते हैं कि इनका रिश्ता ही गलत है। एक यूजर ने कपल के वीडियो पर कमेंट करते हुए कीशा को 'गोल्ड डिगर' कहा। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, 'ये सही है कि पैसा खुशी लेकर आता है।'

लोगों के इस तरह के कमेंट देखने के बाद कपल ने उन्हें जवाब भी दिया है। एक वीडियो में दिमित्रियास ने कहा कि लोग उनके और कीशा के रिलेशनशिप से जलते हैं। कीशा ने भी लोगों को इसी तरह के जवाब दिए। एक शख्स ने कहा कि दिमित्रियास को तो जेल में डालना चाहिए।

इसके जवाब में कीशा ने लिखा, 'जो हम कर रहे हैं वो गैर कानूनी नहीं है। अगर वो गैर कानूनी होता और चिंता की बात होती, तो जैसा कि तुमने कहा उन्हें जेल हो जाती।' कीशा ने आगे कहा, 'मैं इनकी बेटी की दोस्त नहीं हूं…हम बस मिले…आपको क्या दिक्कत है?'

.