होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

सिरोही में हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर घायल

05:17 PM Mar 12, 2023 IST | Sanjay Raiswal

सिरोही। राजस्थान के सिरोही में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरी और पलट गई। हादसे में 3 लोगों मौत हो गई। वहीं 2 युवक गंभीर घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पिंडवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को पिंडवाड़ा अस्पताल में इलाज के भिजवाया। वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाए।

थानाप्रभारी चंपाराम राम ने बताया कि ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई। हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं 2 गंभीर घायल हो गए। कार में सवार सभी मृतक और घायल चूरू के सरदारशहर के निवासी हैं। सभी लोग सिरोह से आबूरोड जा रहे थे।

इसी दौरान फोरलेन हाईवे पर झाड़ोली बायपास के पास कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचित कर जांच शुरू कर दी है।

हाईवे पर कुत्ते को बचाने के चक्कर में पलटी कार…

बता दें कि चार दिन पूर्व ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन हाईवे पर हादसा हुआ था। कुत्ते को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में बैठे 3 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के पालड़ी एम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Next Article