होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

श्रीगंगानगर में चाचा बना खलनायक...जमीन के लिए भतीजे को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

06:26 PM Apr 02, 2024 IST | Sanjay Raiswal

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर में चाचा ने भतीजे की हत्या कर दी। जमीनी विवाद में आपसी कहासुनी के बाद चाचा ने भतीजे की सीने में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। यह घटना अनूपगढ़ जिले के श्रीबिजयनगर में 33 जीबी गांव में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे की है।

जानकारी के अनुसार, अनूपगढ़ जिले के श्रीबिजयनगर में गांव 33 जीबी निवासी गुरदेव सिंह (45) का अपने चाचा लड्‌डू बाबा (60) से डेढ़ बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे गुरदेव सिंह अपने चाचा के साथ इसी मुद्दे पर बात कर रहा था। इसी दौरान चाचा लड्‌डू बाबा ने तैश में आकर भतीजे गुरदेव पर गोली चला दी। गोली गुरदेव सिंह के सीने में लगी। गोली चलने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग घायल गुरदेव सिंह को श्रीबिजयनगर के सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

भतीजा किसान और चाचा धर्म स्थल का सेवादार

घटना के बाद आरोपी लड्‌डू बाबा मौके से फरार हो गया। वहीं गुरदेव सिंह के परिजन मौके पर जुटने लगे। सीएचसी के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। श्रीबिजयनगर थानाधिकारी गोविंद बिश्नोई पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और शव को सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी जुटाई। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक गुरदेव सिंह गांव 33 जीबी में ही खेती करता था। वहीं आरोपी लड्‌डू बाबा एक धर्म स्थल का सेवादार है। दोनों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।

Next Article