होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

जमीनी विवाद में ताऊ ने चलाई बंदूक, वीडियो बना रहे भतीजे के प्राइवेट पार्ट पर लगी गोली

01:58 PM Feb 24, 2023 IST | Sanjay Raiswal

अजमेर। राजस्थान के अजमेर जिले के ब्यावर सदर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद में ताऊ ने अपने ही भतीजे पर बंदूक से फायर कर दिया। बंदूक से निकली गोली भतीजे के प्राइवेट पार्ट में फंस गई। गंभीर रूप से घायल युवक को अजमेर के जेएलएन अस्पताल के लिए रेफर किया जहां उसका इलाज चल रहा है। ब्यावर सदर थानाधिकारी चेनाराम बेड़ा ने बताया कि ठीकराना गुजरान निवासी हमीद काठात का अपने ताऊ बाघा काठात से विवाद चल रहा है।

ऐसे में मिट्टी हटाने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। जिसके चलते बाघा ने अपने भतीजे हमीद उर्फ मेहबूब पर बंदूक से फायर कर दिया। हमीद इस पूरी घटना का विडियो भी बना रहा था। अचानक बाघा के फायर करने से गोली हमीद के प्राइवेट पार्ट में जा फंसी। गोली लगने के बाद हमीद को लहुलुहान छोड़कर बाघा व उसके परिजन मौके से भाग छूटे।

वहीं फायरिंग की सूचना मिलते ही हमीद के परिवार के लोग वहां पहुंचे और उसे तुरंत राजकीय अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे प्राथमिक उपचार देकर जेएलएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। फिलहाल हमीद की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

थानाधिकारी चेनाराम बेड़ा ने कहा, पुलिस आरोपी की देर रात तक जंगलों में तलाश करती रही, लेकिन कोई फिलहाल कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास लाइसेंसी बंदूक है। उसी बंदूक से उसने फायर किया है। फिलहाल, हमीद के भाई शकूर की रिपोर्ट पर बाघा सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश की जा रही है।

Next Article