For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

फ्री में अपडेट कराएं Aadhaar Card, जानें कब तक मिलेगा यह मौका

अगर आपको आधार कार्ड में कुछ भी अपडेट कराना है तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। दरअसल, UIDAI पोर्टल पर फ्री में आधार कार्ड अपडेट करने की सुविधा दे रहा है।
03:48 PM May 25, 2023 IST | BHUP SINGH
फ्री में अपडेट कराएं aadhaar card  जानें कब तक मिलेगा यह मौका

नई दिल्ली। आधार कार्ड (Aadhaar Card) हर भारतीय के लिए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स बन चुका है। आधार के बिना आप अपने घर से लेकिर बैंक तक कोई भी काम काम नहीं कर सकते हैं। अब UIDAI ने आधारकार्ड होल्डर के लिए फ्री सुविधाएं देने का फैसला किया है, लेकिन इसका फायदा आप केवल 14 जून तक ही ले सकते हैं यानी आपके पास महीनेभर का ही समय बचा है। आइए जानते हैं UIDAI की तरफ कौनसी सुविधाएं मिल रही हैं फ्री।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-Delhi-Dehradun Vande Bharat ट्रेन हुई शुरू, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जानें टाइम और टिकट की कीमत

अपडेट कराने का लगता था 50 रुपया चार्ज

पहले आधार कार्ड में अपडेट कराने के लिए पैसे लगते थे, लेकिन अब आप फ्री में यह काम करवा सकते हैं। पहले अगर आधार में कुछ भी अपडेट करना होता था तो कम से कम 50 रुपए तो पेय करने ही होते थे। लेकिन अब आपको कोई चार्ज देने की जरूरत नहीं है।

ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल रही है छूट

UIDAI के मुताबिक अब आप आधार फ्री में अपडेट करा सकते हैं। लेकिन इस सुविधा का फायदा आप केवल MyAadhaar Portal से ही उठा सकते हैं। अगर आप किसी भी आधार सेंटर पर जाकर कुछ अपडेट कराते हैं तो आपको 50 रुपए पेय करना होगा। वहां पर आपको किसी भी तरह की कोई छूट नहीं मिलेगी।

आईडी प्रूफ भी अनिवार्य

आधार में कुछ भी अपडेट कराने के लिए आपको आईडी प्रूफ देना होगा। इसके साथ ही एड्रेस भी अपलोड करना होगा। इन डॉक्यूमेंट्स की मदद से ही आपकी डेमोग्राफिक डिटेल्स अपडेट हो जाएंगी। आपको बता दें कि आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कराने की सुविधा सिर्फ पोर्टल पर ही मिलेगी।

यह खबर भी पढ़ें:-सरकार ने कर्मचारियों के खोला खजाना, 356 करोड़ रुपए करेगी ट्रांसफर, 3 किस्तों में आएगा पैसा

कैसे करा सकते हैं आधार कार्ड अपडेट

-सबसे पहले https://myaadhaar.uidai.gov.in/ लिंक पर क्लिक करना होगा।
-इसके बाद में आपको आधार नंबर एंटर करना होगा।
-अब आपको ओटीपी एंटर करना होगा।
-इसके बाद में आपको क्या अपडेट करना है उसको सलेक्ट करना होगा।
-इसके बाद में वेरिफाई पर क्लिक करना होगा।
-इसके बाद आपको ड्रॉप लिस्ट में अपना आईड प्रूफ और एड्रेस प्रूफ को स्कैन करके अपलोड करना है।
-आप सबमिट पर क्लिक करेंगे, जिसके बाद आपको रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा और आधार अपडेट फॉर्म सबमिट हो जाएगा।
-रिक्वेस्ट नंबर के जरिए आप अपने आधार का स्टेटस जान सकते हैं।
-आधार कार्ड के अपडेट हो जाने के बाद आप अपना अपडेटेड आधार कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

.