होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

नाबालिग से गैंगरेप कर दलाल को बेचा, पुलिस ने एक महिला सहित 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

07:39 PM Jan 24, 2024 IST | Sanjay Raiswal

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मानव तस्करी करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। आरोपियों ने 17 साल की किशोरी को नौकरी का झांसा दिया था। इसके बाद आरोपियों ने किशोरी से गैंगरेप के बाद गुजरात बेचने जा रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां तीन आरोपियों को जेल भेज दिया है, वहीं को पुलिस रिमांड पर लिया है। ओगणा थाना पुलिस और मानव तस्करी विरोधी दस्ते ने मामले में संयुक्त कार्रवाई की।

डीएसपी राजेश विद्यार्थी ने बताया कि आरोपी कालु पुत्र भीखा गमेती ढढावली झाड़ोल, महेंद्र पुत्र मोहन गमेती निवासी ढढावली झाड़ोल, संजय भाई पुत्र पोपट भाई मेघवाल डीसा गुजरात और महिला भेरकी बाई निवासी गुजरात को गिरफ्तार किया है।

3 आरोपियों को भेजा जेल, एक को रिमांड पर लिया…

डीएसपी ने बताया कि आरोपी कालु गमेती नाबालिग लड़की को अपने साथी महेंद्र गमेती के साथ गुजरात लेकर गया था। आरोपी कालु और महेंद्र दोनों पड़ोसी है। दोनों आरोपियों ने किशोरी को महिला भेरकी बाई के घर रखा, जहां दोनों ने नाबालिग से गैंगरेप किया। इसके बाद नाबालिग को भेरकी को सौंप दिया था। महिला ने पीड़िता को दलाल संजय भाई को बेच दिया।

डीएसपी ने बताया कि कालु और महेंद्र ने किशोरी को बेचने की योजना बनाई थी। सभी आरोपियों को कोर्ट में किया गया। जिसमें आरोपी संजय भाई को पुलिस रिमांड पर लिया है जबकि बाकी तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

14 महीने से लापता थी किशोरी, पुलिस तलाशती रही…

जानकारी के अनुसार, ओगणा थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की अक्टूबर 2022 से लापता थी। परिजनों ने शिकायत में बताया कि वह 1 अक्टूबर 2022 को किसी काम से घर से बाहर निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं पहुंची। परिजनों ने उसकी आस-पास तलाश की, लेकिन लड़की कहीं नहीं मिली। परिजनों को लड़की को गुजरात में बेचे जाने का अंदेशा हुआ तो 2 फरवरी 2023 को ओगणा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मानव तस्करी विरोधी यूनिट ने पुलिस के साथ टीम बनाकर बच्ची को तलाशने की कार्रवाई शुरू की। ऐसे में पुलिस आरोपियों तक पहुंची और उन्हें गिरफ्तार किया गया।

दलाल संजय उगलेगा राज, कितनी और बच्चियों का सौदा कर चुका…

पुलिस गुजरात निवासी दलाल आरोपी संजय भाई को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी संजय से पूछताछ करेगी। जिसमें ये पता लगाएगी कि संजय इससे पहले आखिर कितनी नाबालिग बच्चियों के सौदे कर चुका है। पुलिस संजय से उसके नेटवर्क में शामिल लोगों के बारे में भी पता करेगी। फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुर्व्यापार के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

Next Article