होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

जोधपुर में दो बालिकाओं ने किया सुसाइड, परिवार ने लड़के के साथ देखा, डरकर हौद में कूदकर दी जान

12:25 PM Apr 07, 2024 IST | Sanjay Raiswal
featuredImage featuredImage

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में दो नाबालिग लड़कियों के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। दोनों लड़कियों ने हौद (पानी का टैंक) में कूदकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बालिकाओं को हौद से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों मृत बालिकाओं का कापरड़ा हॉस्पिटल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस का कहना है कि अभी सुसाइड को लेकर स्थिति साफ नहीं है। मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। यह घटना जोधपुर ग्रामीण के कापरड़ा थाना इलाके में शनिवार दोपहर करीब 3 बजे की है।

कापरड़ा थानाधिकारी सुरेंद्र दुक्तावा ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम पर दो बालिकाओं के डूबने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम दोपहर शनिवार दोपहर करीब 3 बजे थाना क्षेत्र के गांव पहुंची थी। यहां दो नाबालिग लड़कियां हौद में कूद गईं थीं। दोनों स्कूल में पढ़ने वाली छात्राएं थीं और आपस में रिश्तेदार थीं। दोनों के घर आस-पास ही हैं।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि शनिवार दोपहर को दोनों लड़कियां घर के पास ही खड़े होकर एक लड़के के साथ बात कर रही थीं। इस दौरान परिवार के लोगों ने उन्हें लड़के के साथ देख लिया। परिवार के लोगों ने लड़के को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से भाग गया। कुछ देर बाद घबराहट में दोनों लड़कियों भागकर नजदीकी हौद (वाटर टैंक) में कूद गईं। दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई। फिलहाल पुलिस अभी दोनों नाबालिग छात्राओं के सुसाइड मामले को लेकर जांच पड़ताल और पूछताछ कर रही है।