For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

राजसमंद में खेल-खेल में दो बहनों की मौत, आंख मिचौली खेलते डीप फ्रीजर में छिपी, ऑटोमेटिक लॉक हुआ ढक्कन

09:04 AM Nov 25, 2023 IST | Sanjay Raiswal
राजसमंद में खेल खेल में दो बहनों की मौत  आंख मिचौली खेलते डीप फ्रीजर में छिपी  ऑटोमेटिक लॉक हुआ ढक्कन

राजसमंद। राजस्थान के राजसमंद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां खेल-खेल में दो बहनों की मौत हो गई। दोनों बहनें अपने घर में आंख मिचौली (लुका-छिपी) का खेल रहीं थीं। खेलने के दौरान दोनों बच्चियां आइसक्रीम फ्रीजर में फंस गईं। दोनों बहनों का दम घुट गया और उनकी मौत हो गई।

Advertisement

घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए। यह घटना राजसमंद जिले के खमनोर में बलीचा गांव में बल्लो की भागल की है।

पुलिस ने बताया कि खमनोर इलाके में गुरुवार दोपहर को दो चचेरी बहनें पायल (10) और रितिका (11) घर के अंदर आंख मिचौली (लुका-छिपी) का खेल रहीं थीं। दोनों बहनें घर में रखे एक बेकार फ्रीजर में छिप गईं। दोनों बच्चियां जैसे ही फ्रीज के अंदर गईं वैसे ही फ्रीजर का दरवाजा बाहर से बंद हो गया।

परिजनों ने बताया कि गुरुवार को पायल के घर के पास एक मांगलिक कार्यक्रम था। मनीषा पायल के घर से 500 मीटर की दूरी पर रहती थी। जिसमें पायल और मनीषा का परिवार पहुंचा था। मांगलिक कार्यक्रम में आए बच्चे पायल के घर के पास लुका-छिपी का खेल खेलने लगे। इस दौरान पायल और मनीषा घर में रखे पुराने आइसक्रीम डीप फ्रीजर में छिप गईं।

ड्रीप फ्रीजर के ढक्कन पर एक कुंदी लगी थी, जो दरवाजा गिरते ही अपने आप बंद हो गई। ढक्कन रबड़ कोटेड था, इसलिए दोनों की आवाज अंदर ही घुटकर रह गई। साथ खेल रहे बच्चों ने दोनों बच्चियों को खूब ढूंढा, लेकिन वे नहीं मिलीं। शाम 4 बजे तक पूरे इलाके में हल्ला मच गया कि दो बच्चियां गायब हो गईं। पूरे गांव और इलाके में तलाश की गई, लेकिन बच्चियां नहीं मिलीं।

परिजन दोनों बच्चियों की तलाश करते हुए फ्रीजर खोल कर देखा तब उनके होश उड़ गए। दोनों लड़कियां फ्रिज के अंदर मृत अवस्था में मिली। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने बच्चियों के शव खमनोर हॉस्पिटल पहुंचाए। जहां शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिए गए।

.