For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

चलती बाइक पर रोमांटिक हुई दो लड़कियां, स्टंट करते-करते करने लगी KISS, वीडियो हुआ वायरल

07:00 PM May 04, 2023 IST | Sanjay Raiswal
चलती बाइक पर रोमांटिक हुई दो लड़कियां  स्टंट करते करते करने लगी kiss  वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आए दिन कपल के रोमांस करने के वीडियो वायरल हो रहे है। पिछले दिनों देश के अलग-अलग शहरों में चलती बुलेट पर रोमांस करते हुए कपल के वीडियो खूब वायरल हुए। वहीं कुछ कपल बाइक पर बैठकर किसिंग कपल करते हुए रोमांटिक अंदाज में नजर आए। वहीं इन सभी के बीच सोशल मीडिया पर दो लड़कियों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। वीडियो में दो लड़कियां एक बाइक को सड़क पर दौड़ा रही है। साथ ही बिना डरे रोमांटिक अंदाज में स्टंट परफॉर्म कर रही है।

Advertisement

वीडियो में आप देख सकते है कि दो लड़कियां नॉर्मल कपड़े पहने हुए है। इस दौरान एक लड़की बाइक के पेट्रोल की टंकी पर बैठी हुई है। वहीं दूसरी लड़की बाइक पर स्टंट परफॉर्म कर रही है। लेकिन, इसी बीच सड़क पर तेज स्पीड से दौड़ती बाइक पर दोनों लड़कियां एक-दूसरे को किस करती है। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को गले लगाती है।

दोनों लड़कियों को रोमांटिक अंदाज में बाइक को सड़क पर दौड़ाते हुए स्टंट करते देख यूजर्स दंग रह गए है। इस वीडियो में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि स्टंट के दौरान किस और गले लगते समय किसी ने भी बाइक का हैंडल नहीं पकड़ा था। यहीं कारण है कि यह हर किसी को हैरान कर रहा है। रोमांस करते समय बाइक दोनों लड़कियों के कंट्रोल में रही।

इस वीडियो को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर स्टार्स ऑफ झारखंड नाम की प्रोफाइल पर शेयर किया गया है। फिलहाल यह वीडियो कहां का है, इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो को देखकर यूजर्स अलग-अलग कमेंट्स कर रहे है।

.